1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Politics: राजस्थान की इस हॉट विधानसभा सीट ने भाजपा-कांग्रेस के छुड़ा रखे हैं पसीने

Rajasthan Assembly Election 2023: बस्सी विधानसभा सीट पर इस बार सभी पार्टियां व प्रत्याशी जीत के लिए तैयारी में जुटे हैं। 15 साल से यहां कोई भी राष्ट्रीय पार्टी जीत का स्वाद नहीं चख पाई है। कांग्रेस को बस्सी में 1985 व भाजपा को 2003 के बाद यहां हार का सामना करना पड़ा है।

2 min read
Google source verification
rajasthan_assembly_election_2023.jpg

राजकुमार मीना/बस्सी। Rajasthan Assembly Election 2023: बस्सी विधानसभा सीट पर इस बार सभी पार्टियां व प्रत्याशी जीत के लिए तैयारी में जुटे हैं। 15 साल से यहां कोई भी राष्ट्रीय पार्टी जीत का स्वाद नहीं चख पाई है। कांग्रेस को बस्सी में 1985 व भाजपा को 2003 के बाद यहां हार का सामना करना पड़ा है। बस्सी विधानसभा सीट 1962 में अस्तित्व में आने के बाद यहां 1962 व 1967 में लगातार दो बाद स्वतंत्र पार्टी विजेता रही। वहीं 1972 में कांग्रेस व 1977 में जनता पार्टी से विधायक चुने गए।

इसके बाद 1980 व 1985 में कांग्रेस ने बाजी मारी। 1990 में पहली बार यहां किसी निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत का स्वाद चखा। इसके बाद 1993,1998 व 2003 में यहां से विजेता रही। लेकिन 2008 के बाद यहां निर्दलीयों का दबदबा रहा और वो लगातार इस सीट से जीते। यहां 2008, 2013 में एक महिला प्रत्याशी निर्दलीय के रूप में जीती, वहीं 2018 में भी निर्दलीय प्रत्याशी विजेता रहा।

3-3 बार ही भाजपा व कांग्रेस को मिली जीत:
बस्सी विधानसभा सीट पर 1962 से 2018 तक 13 बार हुए विधानसभा चुनावों में 9 बार राजनीतिक पार्टियों ने बाजी मारी तो 4 बार निर्दलीयों ने चुनाव जीता। इनमें कांग्रेस 1972, 1980 व 1985 में विधानसभा पहुंची। वहीं भाजपा 1993, 1998 व 2003 में चुनाव जीती। वहीं 1962 व 1967 में स्वतंत्र पार्टी ने बाजी मारी तो 1977 में जनता पार्टी को जीत मिली। वहीं 1990, 2008, 2013 व 2018 में निर्दलीय विजेता रहे।

भाजपा ने बनाई थी हैट्रिक
भाजपा ने इस सीट पर लगातार तीन विधानसभा चुनाव जीत कर हैट्रिक बनाई थी। 1993, 1998 व 2003 में लगातार भाजपा यहां से जीती। इसके बाद भाजपा लगातार हारती गई। वहीं कांग्रेस यहां से 1972, 1980 व 1985 मेंविजेता रही।

यह भी पढ़ें : हनुमान बेनीवाल ने किया दावा, राजस्थान में बनने जा रही इस 'पार्टी' की सरकार

कौन कब जीता चुनाव

चुनाव वर्ष-----राजनीतिक पार्टी
1962--------स्वतंत्र पार्टी
1967--------स्वतंत्र पार्टी
1972--------कांग्रेस
1977--------जनता पार्टी
1980--------कांग्रेस
1985--------कांग्रेस
1990--------निर्दलीय
1993--------भाजपा
1998--------भाजपा
2003--------भाजपा
2008--------निर्दलीय
2013--------निर्दलीय
2018--------निर्दलीय

Story Loader