
जयपुर तक ग्रामीण बस सेवा शुरू, दैनिक यात्रियों को फायदा
शाहपुरा. शाहपुरा परिक्षेत्र से दौलतपुरा, 14 नम्बर, चांदपोल आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। शाहपुरा से चांदपोल जयपुर के लिए ग्रामीण बस सेवा श्ुारू होने से इस रूट पर आवागमन करने वाले याित्रयों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सवारियों की परेशानी को देखते हुए राजस्थान ग्रामीण परिवहन बस सेवा का बुधवार सुबह कस्बे की मंडी प्रांगण से शुभारंभ हुआ।
शाहपुरा किराना संघ अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल अजमेरी वाले, क्लॉथ मर्चेंट अध्यक्ष अशोक कुमार मंगल, भामाशाह महेंद्र अग्रवाल व गंगाराम सैनी ने हरी झंडी दिखाकर सुबह बस को रवाना किया। राजस्थान ग्रामीण परिवहन बस सेवा जयपुर जिला संचालक महेंद्र सिंह राठौड़ व सह संचालक महेश कुमार सैनी ने बताया कि बस शाहपुरा से रवाना होकर मनोहरपुर,चंदवाजी, मानपुरा, दौलतपुरा, 14 नंबर पुलिया होते हुए चांदपोल पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि उक्त रूट पर शाहपुरा से रोडवेज बसों का संचालन नहीं होने से सवारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों को ट्रकों में बैठकर जाना पड़ता था। लोगों की समस्या को देखते हुए इस रूट पर ग्रामीण बस सेवा का संचालन शुरू किया गया है। यह बस दिन में दो फेरे लगाएगी। इस अवसर पर दिनेश कुमार सैनी, रामशरण गुर्जर, रणजीत सैनी, हरिनारायण सैनी, अमरचंद यादव, बनवारी चौधरी, सुभाष चंद व रामावतार यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
Updated on:
22 Jul 2020, 11:01 PM IST
Published on:
22 Jul 2020, 10:54 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.