7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संघर्ष से मुकाम तकः पिता ने मजदूरी कर पढ़ाया, चारों बच्चों का शिक्षक पद पर चयन

Success Story: प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। उन्हें प्रोत्साहन करने की जरूरत होती है। ऐसी ही कहानी कस्बे के हंसराज खांडेकर की है जिन्होंने जीवन के 30 साल विदेश में मजदूरी करने में बिताए, लेकिन बच्चों को शिक्षा दिलवाई।

less than 1 minute read
Google source verification
Success Story: Father worked as a laborer and taught, four children were selected as teachers

Success Story : किशनगढ़ रेनवाल। प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। उन्हें प्रोत्साहन करने की जरूरत होती है। ऐसी ही कहानी कस्बे के हंसराज खांडेकर की है जिन्होंने जीवन के 30 साल विदेश में मजदूरी करने में बिताए, लेकिन बच्चों को शिक्षा दिलवाई। इसकी बदौलत इसी सत्र में उनके बड़े बेटे राजेश कुमार, उनकी पुत्रवधू अनुराधा बोकोलिया, छोटी बेटी ममता खांडेकर और छोटा बेटा विकास खांडेकर का शिक्षक पद पर चयन हुआ है। इन बच्चों के एक साथ चयन से क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। पूर्व में उनकी बड़ी बेटी संपत्ति खांडेकर भी अध्यापिका पद पर चयन हो चुका जो वर्तमान में जैसलमेर में कार्यरत है।

रैगर समाज ने किया सम्मान
रेनवाल रैगर समाज विकास संगठन ने इन प्रतिभाओं का सम्मान किया है। इस अवसर पर समाज के प्रशासनिक अधिकारी बजरंगबली मनोहर ने कहा इन चारों की कड़ी मेहनत से एक साथ सफलता हासिल करने पर समाज के युवाओं को एक नई दिशा मिली है। साथ ही समाज की आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा होगी। उन्होंने कहा कि कठोर मेहनत व दृढ़ निश्चय के बल पर व्यक्ति कठिन से कठिन मंजिल को भी प्राप्त कर सकता है।

समारोह में ये रहे मौजूद
सम्मान समारोह में ओमप्रकाश मुंडोतिया, राजेंद्र बाकोलिया, गिरधारी लाल उज्जैनिया, विष्णु कुमार मुंडोतिया, हंसराज बाकोलिया, हरीश उज्जैनिया, हेमराज खांडेकर, रतन लाल पंकज, शिवकुमार बोकोलिया, सुरेश कुमार बोकोलिया, अशोक कुमार मुंडोतिया आदि कई संगठन के सदस्यों ने मिलकर इन होनहार प्रतिभाओं को सम्मान स्वरूप बाबा साहब की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इधर कस्बे के पालिका अध्यक्ष अमित ओसवाल, व्यापार महासंघ के अध्यक्ष अशोक असावा, भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तोतला, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सीताराम बसानीवाल, राजेश ककरालिया, कपड़ा व्यापार संघ के नटवरलाल तोतला, किराना व्यापार संघ के रामगोपाल जोगीदास, बाबूलाल अग्रवाल, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पुरुषोत्तम बाकोलिया ने चारों को बधाई दी।