7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी

No video available

मतदान के महापर्व में नाचते-गाते वोट डालने पहुंचे मतदाता

राजस्थान में लोकसभा की 12 सीटों पर प्रथम चरण का मतदान चल रहा है। सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदाता वोट डाल सकेंगे।

Google source verification

बस्सी

image

Vinod Sharma

Apr 19, 2024

राजस्थान में लोकसभा की 12 सीटों पर प्रथम चरण का मतदान चल रहा है। सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदाता वोट डाल सकेंगे। पहले फेज में श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझूनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर लोकसभा सीट के लिए मतदान चल रहा है।

जयपुर ग्रामीण सीट पर 15 प्रत्याशी मैदान में
लोग अपने-अपने बूथ पर जाकर मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है। कई जगह महिलाएं गीत गाती हुई व नाचती हुई वोट उालने पहुंची। जयपुर ग्रामीण सीट पर शुक्रवार को प्रथम चरण में मतदान चल रहा है। जयपुर ग्रामीण सीट पर 15 प्रत्याशी मैदान में है। 8 विधानसभा के 21 लाख 84 हजार 978 मतदाता 2128 बूथों पर मतदान कर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रहे है। जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में आठ विधानसभा शाहपुरा, विराटनगर, कोटपूतली, जमवारामगढ़, आमेर, झोटवाड़ा, फुलेरा व बानसूर आते है। जिनमें कुल 21 लाख 84 हजार 978 मतदाता है। जिसमें पुरुष 11 लाख 45 हजार 437 और महिला मतदाता 10 लाख 39 हजार 533 एवं 8 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है।

झोटवाड़ा विधानसभा में सर्वाधिक मतदाता
झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 4 लाख 44 हजार 55 मतदाता है। जबकि सबसे कम कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 28 हजार 201 मतदाता है। जयपुर में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। जिला प्रशासन व पुलिस की तरफ से खास इंतजाम किए गए हैं। कई जगह ईवीएम मशीन नहीं चलने की शिकायत मिली। कुछ देर बाद चालू होने पर मतदान शुरू हुआ।