25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ फोरलेन पर दर्दनाक हादसा…तीन लोगों को कुचलता हुआ निकल गया अज्ञात वाहन, हाइवे पर अफरा तफरी

बस्ती जिले में लखनऊ जा रहे फोरलेन पर दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। ये सभी ट्रक में यूरिया भरने के लिए रुके हुए थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्ती

•

image

anoop shukla

•

Updated: 8 Jun 2025, 12:39 PM IST

शनिवार की देर रात बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र में विक्रमजोत शंकरपुर यूरिया पंप के पास लखनऊ की ओर जा रहे नेशनल हाईवे पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां हाईवे किनारे खड़े ट्रक में यूरिया भरवाने के दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीन लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में ट्रक चालक राजू और यूरिया पंप संचालक पृथ्वी राज की मौके पर मौत हो गई। ट्रक का खलासी दीपक गंभीर रूप से घायल हुआ।

यह भी पढ़ें:‘देशभर में हेल्थकेयर का मजबूत नेटवर्क बना रही है सरकार’, प्रयागराज दौरे पर बोलीं केंद्रीय मंत्री

तेजी से आया अज्ञात वाहन तीन लोगों को कुचलता हुआ निकल गया

उसकी हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया। इस दौरान हाइवे पर घंटों अफरातफरी मची रही। हादसे के समय अंधेरा था, तेजी से आया अज्ञात वाहन लोगों को कुचलता हुआ निकल गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची छावनी थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।