15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Basti Crime: अधिवक्ता की हत्या करने वाला उसका बहनोई और एक अन्य आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताई चौंकाने वाली बात

Basti Crime: बस्ती में अपहरण के बाद वकील की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके बहनोई समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में चौंकाने वाली बात बताई है।

2 min read
Google source verification
Basti Crime

गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस टीम

Basti Crime: बस्ती पुलिस ने वकील की हत्या के मामले में उसके सगे बहनोई और भांजे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के पूछताछ में गिरफ्तार दोनों आरोपी ने अपने ऊपर लगे आरोप को स्वीकार करते हुए हत्या का कारण चौकाने वाला बताया है। तीन आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसको लेकर अधिवक्ताओं में पुलिस के प्रति नाराजगी है।

Basti Crime: बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना के गांव बैदोलिया अजायब गांव के रहने वाले अधिवक्ता चंद्रशेखर यादव पुत्र कृष्ण चंद्र यादव का स्कॉर्पियो कार से अपहरण करके हत्या कर दी गई थी। घायल अवस्था में अधिवक्ता को पेट्रोल पंप के पास फेंक दिया गया था। पुलिस ने अधिवक्ता को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया था। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। मामले में मृतक की पत्नी उमा देवी ने हरैया पुलिस में विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।

दो गिरफ्तार तीन आरोपी अभी फरार

अधिवक्ता चंद्रशेखर यादव के हत्यारोपी अधिवक्ता का बहनोई रणजीत तथा उसके चचेरे भाई को विनय को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां पर दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक कार भी बरामद की है। पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मगर, संदीप और उसके अन्य साथियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई। घटना में प्रयोग की गई स्कार्पियो भी पुलिस बरामद नहीं कर पाई है। वह गाड़ी भी रणजीत के नाम से बताई जा रही है।

आरोपी बोले अधिवक्ता रिश्तेदार थे, लेकिन हमेशा हम लोगों का विरोध करते

पुलिस के पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक अधिवक्ता चंद्रशेखर यादव रिश्तेदार थे। लेकिन उनके अंदर विरोधी का भाव था। लगातार उनके द्वारा विरोध किया जाता था। एक के बाद एक कई मुकदमे लगवा दिया। वह हमारे विपक्षियों की मदद करते थे। उन्होंने जमीन कुर्क करवा दिया था। इसलिए अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अधिवक्ता चंद्रशेखर यादव का अपहरण करके हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़ें:MahaKumbh 2025 Stamped: महाकुंभ में भगदड़ से गोंडा के एक व्यक्ति की मौत, परिवार की महिला लापता परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

एसपी बोले तीन आरोपियों के नाम प्रकाश में आए उनकी तलाश जारी

एसपी ने बताया कि अपहरण करने के दौरान इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो कार आरोपी रणजीत यादव की है। रणजीत यादव मृतक अधिवक्ता चंद्रशेखर यादव के सगे बहनोई है। जबकि आरोपी सोहित रणजीत के मामा का लड़का है। पुलिस अधीक्षक में आगे बताया कि घटना में तीन अन्य आरोपी का नाम प्रकाश में आया है। जिनकी तलाश थी जा रही है। वही घटना में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों आरोपी जिस कार सवार होकर अयोध्या के तरफ भाग रहे थे। उस कार को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

बस्ती

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग