scriptबस्ती में दर्दनाक हादसा : ट्रेन की चपेट में आकर 5 साल के बच्चे सहित 3 की मौत | basti news, 3 person including 5 yr boy cut by train | Patrika News
बस्ती

बस्ती में दर्दनाक हादसा : ट्रेन की चपेट में आकर 5 साल के बच्चे सहित 3 की मौत

मृतकों की पहचान झारखंड के रांची के पलिया गांव निवासी मुन्नी लाल (45), सुनील (30) और पिंटू (5) के रूप में हुई है। मुन्नी लाल और सुनील ईंट भट्ठे में काम करते थे। पिंटू मुन्नी लाल का पुत्र बताया जा रहा है। पुलिस की मानें तो रविवार की रात गौर से बस्ती की तरफ डाउन मालगाड़ी जा रही थी।

बस्तीNov 26, 2023 / 11:18 pm

anoop shukla

मृतकों की पहचान झारखंड के रांची के पलिया गांव निवासी मुन्नी लाल (45), सुनील (30) और पिंटू (5) के रूप में हुई है। मुन्नी लाल और सुनील ईंट भट्ठे में काम करते थे। पिंटू मुन्नी लाल का पुत्र बताया जा रहा है। पुलिस की मानें तो रविवार की रात गौर से बस्ती की तरफ डाउन मालगाड़ी जा रही थी।

बस्ती में दर्दनाक हादसा : ट्रेन की चपेट में आकर 5 साल के बच्चे सहित 3 की मौत,बस्ती में दर्दनाक हादसा : ट्रेन की चपेट में आकर 5 साल के बच्चे सहित 3 की मौत,बस्ती में दर्दनाक हादसा : ट्रेन की चपेट में आकर 5 साल के बच्चे सहित 3 की मौत

बस्ती। रविवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां ट्रेन की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों मृतकों में एक पांच साल का बच्चा भी है। हादसा टिनिच गौर रेलवे स्टेशन के पास का है। तीन शवों की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ अधिकारी भी जा पहुंचे।
मृतक झारखंड निवासी, ईंट भट्ठे पर करते थे काम

मृतकों की पहचान झारखंड के रांची के पलिया गांव निवासी मुन्नी लाल (45), सुनील (30) और पिंटू (5) के रूप में हुई है। मुन्नी लाल और सुनील ईंट भट्ठे में काम करते थे। पिंटू मुन्नी लाल का पुत्र बताया जा रहा है। पुलिस की मानें तो रविवार की रात गौर से बस्ती की तरफ डाउन मालगाड़ी जा रही थी। कैथोलिया गांव के सामने 584/14 संख्या पोल के पास ट्रैक पार करते समय तीनों ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की ठोकर लगने से तीनों की मौत हो गई।
बाल बाल बची साथ जा रही महिला

जबकि इन्हीं के साथ जा रही एक महिला सुरक्षित बच गई है। मालगाड़ी के चालक ने स्थानीय स्टेशन को हादसे की जानकारी दी। शव के पास से झोले में कपड़े और अन्य सामान मिला है। प्रभारी निरीक्षक गौर उपेंद्र कुमार मिश्र ने बताया की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Hindi News/ Basti / बस्ती में दर्दनाक हादसा : ट्रेन की चपेट में आकर 5 साल के बच्चे सहित 3 की मौत

ट्रेंडिंग वीडियो