10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Basti News : UP में इंजीनियर की कुर्सी पर बैठा हिस्ट्रीशीटर…फोटो वायरल होते ही मचा हड़कंप

बस्ती का लोक निर्माण विभाग उस समय चर्चा में आ गया जब अधिकारी की गैरमौजूदगी में एक अपराधी जो मुंडेरवा थाने का हिस्ट्रीशीटर है न सिर्फ एक्सईन की कुर्सी पर बैठ गया बल्कि रौब झाड़ने के लिए जमकर फ़ोटो भी खिंचावाई। इतना ही नहीं उसने फोटो अपने सोशल एकाउंट पर भी साझा किया।

less than 1 minute read
Google source verification

बस्ती

image

anoop shukla

Oct 06, 2024

जिले के पीडब्लूडी कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब प्रांतीय खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता कक्ष से एक हिस्ट्रीशीटर का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फोटो में वह अधिकारी की कुर्सी पर बैठा हुआ नजर आ रहा है। मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह हिस्ट्रीशीटर पीडब्लूडी के विभिन्न विभागों में एसी लगाने और उसकी मरम्मत का काम करता है। शनिवार शाम को एक्शियन कक्ष से हिस्ट्रीशीटर का फोटो वायरल होते ही यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। एक्स पर इस फोटो को पोस्ट किया गया, जिसके बाद बस्ती पुलिस ने जवाब दिया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इंजीनियर दिए सफाई, पुलिस जांच में जुटी

इस घटना पर प्रांतीय खंड प्रथम के इंजीनियर अवधेश कुमार ने सफाई देते हुए कहा कि युवक एसी ठीक करने का काम करता है। शुक्रवार को वह ऑफिस टाइम में एसी मरम्मत के लिए आया था, लेकिन उसे रात में काम करने के लिए कहा गया। जब वह रात में आया, तो एसी काम कर रहा है या नहीं, यह देखने के दौरान वह कुर्सी पर बैठ गया। उसी समय उसके किसी साथी ने फोटो खींचकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उन्होंने ने कहा कि पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।फोटो के वायरल होने के बाद पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। फिलहाल फोटो वायरल होने से चर्चाओं का बाजार भी गर्म है।

बड़ी खबरें

View All

बस्ती

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग