2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीवान चंद्र चौधरी का हुआ निधन, किसानों में दौड़ी शोक की लहर

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीवान चंद चौधरी की हृदयगति रुकने से देर शाम मृत्यु हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
Farmers news

Farmers news

बस्ती. भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीवान चंद चौधरी की हृदयगति रुकने से देर शाम मृत्यु हो गई। उनके निधन की सूचना आम होते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। संतकबीरनगर स्थित उनके पैतृक गांव पिपरा में भी काफी संख्या में ग्रामीण और किसान पहुंच रहे हैं। पूर्वांचल में स्व. दीवानचंद्र चौधरी की एक पहचान थी। भारतीय किसान यूनियन द्वारा इन्हें प्रदेश अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद तक नवाजा गया था। मिलनसार स्वभाव एवं मृदभाषी शैली के चलते किसानों में काफी लोकप्रिय रहे। शुक्रवार शाम को संतकबीरनगर जिला स्थित अपने पैतृक गांव पिपरा कला में अचानक चक्कर आने से वह बेहोश हो गए। परिजन उन्हें बस्ती जिला में कृष्णा मिशन अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुंडेरवा चीनी मिल चलाने की मांग को लेकर उन्होंने काफी लंबे अरसे तक आंदोलन भी किया था। मुंडेरवा से लेकर लखनऊ तक उन्होंने पैदल यात्रा भी किसानों के साथ की थी।

उनके निधन पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की वारणसी से नेता अनुराधा पटेल ने अपने आधकारिक ट्विटर पर लिखा, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष म्रदुभाषी आदरणीय दीवान चंद चौधरी का आकस्मिक निधन संगठन और किसानों के लिए स्तब्ध कर देने वाली सूचना है। किसानों की अपूरणीय क्षति, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

ये भी पढ़ें- शराब पी तो अब नहीं शुरू होगी आपकी कार व बाइक, होने जा रहा बड़ा परिवर्तन

ये भी पढ़ें- अनुप्रिया पटेल ने अपना दल (एस) के तीन और जिलाध्यक्षों का किया ऐलान