15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime news : UP में दिनदहाड़े घर से युवक का अपहरण, देर रात तक हत्या की सूचना पर मचा रहा हड़कंप

बस्ती के कोतवाली क्षेत्र के पिकौरा दत्तू राय मोहल्ले से छात्र के अपहरण का मामला सामने आया है। एपीएएन पीजी कॉलेज के छात्रनेता आदित्य विक्रम सिंह समेत पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर ढूढने में जुटी है। शुक्रवार शाम हुई घटना से शहर में सनसनी फैल गई थी।

2 min read
Google source verification

बस्ती

image

anoop shukla

Jul 13, 2024

शुक्रवार को जिले में दिनदहाड़े छात्र का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। थार और बाइक पर सवार होकर कुछ युवक उसके घर आए। वहां उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे खींचते हुए बाइक में बैठाया और फरार हो गए। पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।परिजनों ने अपहरण के बाद छात्र की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने देर शाम घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

फिल्मी अंदाज में आए बदमाशों ने युवक का किया अपहरण

मामला शहर के पिकौर दत्तू राय वार्ड का है। वार्ड के एक मकान में किराए पर मोहित यादव रहता था। वह मूल रूप से लालगंज थाना क्षेत्र के सुकरौली गांव का रहने वाला है। मोहित पिकौरदत्तूराय में रहकर पढ़ाई कर रहा है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे करीब 10-12 युवक थार और बाइकों से मोहित के घर पहुंचे। मिलने के बहाने उसके कमरे में गए।वहां उसके साथ मारपीट की। उसे खींचते हुए बाहर लाए। उसे जबरन बाइक में बैठाया। इसके बाद एक युवक उसके पीछे बैठा। कुछ युवक उसके पीछे गाड़ी से आए। इसके बाद सब फरार हो गए। किडनैपिंग की पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी में कैद हो गईl

हत्या की सूचना पर देर रात तक मचा रहा हड़कंप

युवक के अपहरण की सूचना जैसे ही परिजनों को लगी वे कोतवाली पहुंच गए। मोहित के अपहरण के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। वहीं मोहित के दोस्त और उसके जानने वालों को सूचना मिली कि उसकी हत्या हो गई है।उसका शव जिला अस्पताल पहुंच रहा है तो वे जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां उन्हें जानकारी हुई कि मर्डर जैसी कोई बात नहीं है। इसके बाद वे कोतवाली पहुंच गए। यहां देर रात तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही। आइजी आर के भारद्वाज, एसपी गोपाल सिंह चौधरी, एएसपी ओपी सिंह छात्र के कमरे में पहुंचे। वहां लोगों से घटना की जानकारी ली।सीओ सदर शशि भूषण तिवारी ने कहा तहरीर मिली है।

बड़ी खबरें

View All

बस्ती

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग