12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NHAI Basti : UP में गायब हो गए 65 लाख के पौधे,जिम्मेदारों के उड़े होश

बस्ती से अयोध्या जा रहे फोरलेन पर NHAI बड़ा गोलमाल पकड़ी है। मामला रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान का है उस समय हरियाली और खुबसूरती के लिए कई कंपनियों को पौधा लगाने का लाखों का ठेका दिया था।

2 min read
Google source verification

बस्ती

image

anoop shukla

Sep 20, 2024

जिले से गुजर रहे अयोध्या फोरलेन पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समय लगभग 65 लाख रूपए के पौधों में अधिकांश गायब हो गए हैं, फोरलेन के बीच बने डिवाइडर पर हरियाली और सुंदरता को बढ़ावा देने के लिए 20 हजार पौधे लगाए गए थे, इसके लिए दो कंपनियों को पौधा लगाने की जिम्मेदारी दी गई थी, लापरवाही का ऐसा इल्म रहा की बड़ी संख्या में पौधे ही गायब हो गए।

संबंधित कंपनियों ने पौधों को इधर उधर रख सिर्फ पूरा किया कोरम

22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मार्गों की शोभा बढ़ाने के लिए नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआइ) की ओर से खलीलाबाद से अयोध्या तक फोरलेन के मध्य बने डिवाइडर पर पुराने पौधों के बीच टिकोमा, कैलेन्ड्रा और साइकस ब्लैक के पौधे लगाए गए थे। संबंधित कंपनियों ने पौधों को जैसे-तैसे लगा दिया। तमाम पौधे जमीन के अंदर ठीक ढंग से लगाने की बजाए पन्नी सहित ऐसे ही छोड़ दिए गए, जिससे वह सूख गए। वहीं जिन पौधों को ठीक ढंग लगाया गया, उनकी भी देखभाल ही नहीं की गई न ही उन्हें समय से पानी दिया गया, जिसके चलते उनमें से भी अधिकांश पौधे सूख गए।

A टू Z कंपनी ने 39.79 लाख खर्च कर लगाये थे 15 हजार पौधे

ए टू जेड कंपनी ने 39.79 लाख रुपए खर्च कर 15,000 पौधे लगवाए थे, जबकि कास्मोस ने 25.62 लाख रुपए खर्च कर 5,500 पौधे लगाए थे। ए टू जेड के पौधे कहीं-कहीं नजर भी आ रहे हैं, मगर कास्मोस की ओर से लगाए गए पौधों का कहीं पता नहीं है। ए टू जेड की ओर से लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाने की बात कही गई थी, मगर अधिकांश स्थानों पर न तो ट्री गार्ड दिख रहे हैं और न ही पौधे।

पीडी बोले, कास्मोस को ओर से लगाए पौधे पूरी तरह गायब

NHAI के पीडी ललित प्रताप पाल कहते हैं कि दोनों कंपनियों की ओर से कराए गए पौधरोपण की जांच एक बार की गई है। कास्मोस कंपनी की ओर से पौधरोपण में गड़बड़ी पाई गई है। उसके विरुद्ध कार्रवाई प्रक्रिया चल रही है। ए टू जेड कंपनी की ओर से कराए गए पौधरोपण की एक बार फिर से जांच कराई जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बस्ती

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग