
बस्ती के मेडिकल कॉलेज से संबद्घ एक हॉस्पिटल में बच्चा बदलने का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा किया है।
Basti News: लालगंज थाना क्षेत्र के देवेंद्र कुमार पत्नी की डिलीवरी के लिए बस्ती मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ओपेक हॉस्पिटल पहुंचे और उसे भर्ती कराया। सभी जांच होने के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी। महिला को ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया। ऑपरेशन के बाद अस्पताल के स्टाफ ने बेटा पैदा होने की बात बताई।
बेटा पैदा होने की खुशी में परिजन खुशी से झूम उठे। परिवार ने खुशी में अस्पताल कर्मी को एक हजार रुपये भी दिए। इसके बाद ऑपरेशन थिएटर से कपड़े में लपेटकर बच्चे को परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने कपड़ा हटाकर उसे देखा तो लड़के की जगह लड़की थी। इस पर अस्पताल में हंगामा शुरू हो गया। परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ पर बच्चा बदलने का आरोप लगाया।
स्टाफ पर बेटे को बदलने का आरोप
परिजनों का कहना है कि उनसे लड़का पैदा होने की बात कही गई थी। बख्शीश के तौर पर एक हजार रुपए भी लिए गए, लेकिन बाद में लड़के को बदलकर उसकी जगह लड़की दी गई। हालांकि, पेपर लड़का पैदा होने का बना था। मामला बढ़ने के बाद अस्पताल ने पेपर बदलकर उस पर लड़की पैदा होने की जानकारी दर्ज कर दी।
परिजनों ने बच्ची को घर ले जाने से किया इनकार
परिजनों ने इसके बाद पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने लड़की को अपने साथ ले जाने से इनकार कर दिया। परिजनों का कहना है कि जब तक बच्ची की डीएनए जांच नहीं हो जाती, तब तक उसको घर नहीं ले जाएंगे।
Published on:
20 Jun 2023 09:28 pm
बड़ी खबरें
View Allबस्ती
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
