
मंगलवार को कार और ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर हो गई। यह हादसा बस्ती के अयोध्या-गोरखपुर हाईवे पर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गढ़हा गांव के पास हुआ, जब तेज गति से जा रहे एक ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके चलते पीछे चल रही कार अनियंत्रित हो गई और ट्रेलर में घुस गई, जिससे कार में सवार चार लोग घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला। एंबुलेंस द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया और गंभीर हालत को देखते हुए राजेंद्र लोध और कार चालक जयेश पाटिल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घायलों की पहचान सिद्धार्थनगर जिले के लोटन थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव निवासी राजेंद्र लोध, उनके दो पुत्र रामधनी और सुखराम, और कार चालक जयेश पाटिल (कल्याण भिवंडी, मुंबई) के रूप में हुई है। राजेंद्र लोध ने बताया कि वे 24 नवंबर को अपने दिवंगत बेटे का शव लेकर मुंबई से सिद्धार्थनगर के बिशुनपुर गांव जा रहे थे, लेकिन हाईवे पर ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने से यह हादसा हो गया।पुलिस ने घटनास्थल से ट्रेलर चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
Updated on:
26 Nov 2024 06:44 pm
Published on:
26 Nov 2024 06:42 pm
बड़ी खबरें
View Allबस्ती
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
