सर्दियों के साथ ही त्वचा संबंधी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। खासकर त्वचा (Skin) का फटना या रूखा होना। स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब रूखी त्वचा की केयर न की जाए। लापरवाही से त्वचा में दरार व खून आने लगता है। सूरज की किरणों, प्रदूषण (pollution), सर्द हवाओं व शरीर में पोषक तत्तवों की कमी जैसे कई कारणों से होने वाली स्किन संबंधी समस्या से प्राकृतिक तरीकों से छुटकारा पा सकतेे हैं।