17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Beauty Tips For Lips: होंठ को ऐसे रखें मुलायम और गुलाबी, जानें खास टिप्स

Beauty Tips For Lips: Beauty Tips: Lip Beauty : आइये जानते हैं कि कैसे फटे हुए होंठों को मुलायम और खूबसूरत बनाया जा सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Jul 05, 2019

beauty-tips-for-lips-how-to-get-rid-of-chapped-lips

Beauty Tips For Lips: Beauty Tips: Lip Beauty : आइये जानते हैं कि कैसे फटे हुए होंठों को मुलायम और खूबसूरत बनाया जा सकता है।

Beauty Tips For Lips: Beauty Tips: Lip Beauty : होंठ फटने (chapped lips) के कई कारण होते हैं। जैसे पानी की कमी, केमिकलयुक्त लिपस्टिक का इस्तेमाल, संतुलित डाइट न लेना या बार-बार होंठ पर जीभफेरना आदि। आइये जानते हैं कि कैसे फटे हुए होंठों को मुलायम और खूबसूरत बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - इन तरीकों से रखें होंठ की कोमलता को बरकरार

ये रखें ध्यान -
होंठ सॉफ्ट रखने के लिए अंदरूनी तौर पर पानी की कमी पूरी करने के साथ इन पर मॉइश्चराइजर, लिपबाम या पेट्रोलियम जेली लगाना न भूलें।

रोजाना 8-10 गिलास पानी जरूर पीएं और रात में सोने से पहले मेकअप हटाना न भूलें।
विटामिन-डी व ए की कमी होने पर भी ऐसी समस्या सामने आती है। ऐसे में आहार में अनाज, दूध, पनीर, गाजर आदि लें।
होंठ की स्किन को नोंचे नहीं बल्कि मॉइश्चराइजर लगाएं।

ये नुस्खे हैं काम के -
3-5 बूंद नींबू के रस में एक चम्मच मलाई मिलाकर कुछ देर रखें। थोड़ी देर बाद इसे होंठ पर लगाएं।
एलोवेरा की पत्ती को काटें और ताजा जेल होंठों पर लगाएं, इससे होंठ मुलायम होंगे। ताजा मक्खन भी लगाया जा सकता है। इसके अलावा अरंडी के तेल में ग्लिसरीन की कुछ बूंदें और नींबू का रस मिलाकर होंठ पर लगाएं।
ग्लिसरीन या गुलाबजल में गुलाब की पंखुड़ियो को भिगो दें। कुछ समय भीगने के बाद इसका पेस्ट तैयार कर होंठों पर लगाएं। 20-25 मिनट बाद इसे सादे पानी से धोएं।