11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विटामिन ई के सेवन से नहीं हाेंगे स्ट्रेच मार्क्स, बनी रहेगी त्वचा की खूबसूरती

विटामिन सी आैर र्इ के अलावा विटामिन के आपके शरीर से दाग धब्बे हटाने का सबसे अच्छा पोषक तत्व है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 9 Nov 2018, 4:55 PM IST

stretch marks

विटामिन ई के सेवन से नहीं हाेंगे स्ट्रेच मार्क्स, बनी रहेगी त्वचा की खूबसूरती

गर्भावस्था के बाद महिलाओं के पेट के निचले हिस्से, जांघों, कमर, कूल्हों और सीने पर सफेद धारियां बन जाती हैं, जो देखने में बहुत बुरी लगती हैं। दरअसल हमारी त्वचा दो सतहों में बनी होती हैं, जब कोई महिला गर्भवती होती है या कोई इंसान अचानक मोटा होता है तो त्वचा में भी खिंचाव आने लगता है। ऐसे में त्वचा की बाहरी सतह तो खिंच जाती है, लेकिन आंतरिक त्वचा इस खिंचाव को लंबे समय तक सह नहीं पाती और अंदर का टिश्यू टूटता चला जाता है और स्ट्रेच मार्क्स बनते जाते हैं।

कब : प्रेग्नेंसी के 20 हफ्ते के बाद स्ट्रेच मार्क्स दिखने लगते हैं।

ये करें उपाय
- शरीर कोलेजन और कार्टिलेज को बनाने के लिए विटामिन का उपयोग करता है। इसके अलावा विटामिन सी मुक्‍त कणों के नुकसान को कम करने में भी बहुत प्रभावी होता है। इसलिए अपने आहार में विटामिन सी को शामिल करें। विटामिन सी आपको संतरे के अलावा लाल और हरी शिमला मिर्च, अमरूद, केल, अजमोद, शलजम और ब्रोकली से भरपूर मात्रा में मिल सकता है। इसके अलावा विटामिन के आपके शरीर से दाग धब्बे हटाने का सबसे अच्छा पोषक तत्व है। हरी सब्जियों जैसे खीरे, बंदगोभी, पालक और प्याज में काफी मात्रा में विटामिन 'के' होता है। हरी सलाद का सेवन रोजाना करने से मार्क्स से छुटकारा प्राप्त होता है।

- प्रेग्नेंसी के दौरान उचित मात्रा में पानी पीएं।
- विटामिन ई से युक्तभोजन जैसे बादाम, पालक, मछली खाएं।
- संतरे व नींबू के छिलकों को सुखाकर इसका पाउडर बना लें और प्रभावित हिस्से पर लगाएं।
- डॉक्टरी सलाह से नियमित एक्सरसाइज करें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।