नई दिल्ली। किचन सौंदर्य के पिटारों से भरी पड़ी है। इनमें से एक है लाल मसूर की दाल। इसमें प्रोटीन उच्च मात्रा में होती है, जो शरीर के लिए बहुत लाभदायक है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये चेहरे को निखारने के भी काम आती है। हाई प्रोटीन युक्त लाल मसूर की दाल से बने फेस पैक डेड स्किन सेल को दूर करते हैं और त्वचा को चमकदार बनाते हैं। लाल मसूर की दाल सभी प्रकार की स्किन के लिए बहुत लाभदायक होती हैं। चलिए जानते हैं लाल मसूर की दाल से बने फेस पैक्स के बारे में जो आपकी स्किन को निखारेंगे और चमकाएंगे।