1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्यों जरूरी है ऑर्गेनिक लिपस्टिक; नेचुरल लिपस्टिक से होंठ दिखते हैं सुंदर, रहते है सॉफ्ट

Organic Lip Love : क्या आप भी रोज लिपस्टिक लगते हैं ? रोज नहीं तो क्या अक्सर हर किसी छोटे बड़े मौके पर लिपस्टिक का उपयोग करते हैं ? अगर हां तो यह आर्टिकल आपके लिए है। यहां एक्सपर्ट से जानिये कैसे सिंथेटिक लिपस्टिक की बजाय आर्गेनिक (organic) व नेचुरल (natural) लिपस्टिक (lipstick) के इस्तेमाल से आप ना सिर्फ स्टाइलिश लग सकते हैं बल्कि अपनी स्किन को नुकसान से बचा सकते हैं।

3 min read
Google source verification
organiclipstic.jpg

Stay naturally gorgeous, opt for organic lipstick

Green, Natural, Organic : हेल्दी लिविंग अवेयरनेस के चलते इन दिनों सब कुछ आर्गेनिक हो रहा हैं। लोग सिंथेटिक प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बचते हुए नेचुरल और आर्गेनिक प्रोडक्ट्स की तरफ फ्हिर एक बार अपना रुझान दिखा रहे हैं। खाने पीने से लेकर कपड़े और मेकअप भी आर्गेनिक होने लगे हैं। खासकर जब मेकअप की बात आती है तो ऑर्गेनिक कॉस्मेटिक्स का चलन अब जोरों पर है। इसकी वजह यह भी है की आजकल मेकअप स्किन रेजिमे का एक हिस्सा बन चुका है। अब मेकअप किसी त्यौहार या पार्टी का मोहताज नहीं है। यही कारण है की नेचुरल मेकअप प्रोडक्ट्स की पॉपुलैरिटी बढ़ रही है। बात मेकअप की है तो लिपस्टिक का नंबर सब से पहले आता है। इसके बिना कोई मेकअप पूरा नहीं होता मगर सिर्फ इसे लगाकर आप मेक ओवर का दावा कर सकते हैं। ऐसा ही कुछ इम्पैक्ट होता है एक लिपस्टिक का। ऐसे में क्यों जरूरी है आर्गेनिक व नेचुरल लिपस्टिक आइए जानते हैं एक्सपर्ट से। इस आर्टिकल में नविता खाटवकर, आर एंड डी- पर्सनल केयर,नेटसर्फ कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड, हमारे साथ ऑर्गेनिक लिपस्टिक के फायदे शेयर करेंगी।


Power of Natural Lipstick
: एक्सपर्ट नविता खाटवकर कहती हैं, 'हालांकि मेकअप में लिपस्टिक हमारी सबसे अच्छी दोस्त होती हैं पर उसका फ़ॉर्मूलेशन होंठों के लिए हमेशा सही नहीं होता। वह हमरी लिप स्किन को खराब कर सकता है। इस बात की बहुत ज़्यादा संभावना है कि हमअपने होंठों पर लगाए गए लिपस्टिक के रंग को अनजाने में ही सही पर खा लें, इसलिए भी ऑर्गेनिक लिपस्टिक एक अच्छा ऑप्शन है। कई रिसर्च से पता चलता है की लिप मेकअप के लिए ऑर्गेनिक लिपस्टिक,जो की नेचुरल प्रोडक्ट्स से बनता है, वो अन्य लिपस्टिक की तुलना में ज़्यादा फायदेमंद होता है। इसका कारण यह है की आर्गेनिक लिपस्टिक्स में सिंथेटिक या फिर हानिकारक तत्व नहीं होते है।' वे आगे बताती हैं आर्गेनिक लिपस्टिक इस्तेमाल करने के फायदे कुछ इस तरह हैं :


Healthy Lips : ऑर्गेनिक लिपस्टिक में आमतौर पर मॉइस्चराइजिंग प्रॉपर्टी होती हैं, इसलिए यह होंठों को स्वस्थ बनाएं रखने में मदद कर सकती हैं। हमें अपने लिए सही लिपस्टिक का चुनाव बेहद सावधानी से करना चाहिए। लिपस्टिक खरीदने से पहले अपनी त्वचा को बेहतर तरीके से जानें और मार्किट में अवेलेबल सबसे नेचुरल,ऑर्गेनिक और सॉफ्ट लिपस्टिक का चुनाव करें। हो सकता है इनलिपस्टिक के साथ 10-12 घंटों तक बने रहना, या किस-प्रूफ होना जैसे बड़े दावे ना हों, लेकिन यह नेचुरल होने के कारण लम्बे समय तक आपके स्वास्थ्यके लिए सही रहेगी।

Animal friendly : आर्गेनिक लिपस्टिक किसी भी जानवर को किसी भी तरह का नुक्सान पहुंचाए बगैर तैयार की जाती है। इस तरह की लिपस्टिक ज़्यादातर नेचुरल, कलर्स, प्रोडक्ट्स और फॉर्मूलेशन से बनाई जाती है। इनमें जैतून, पेपरमिंट ऑइल और लाइम बटर के साथ कई अन्य प्राकृतिक तत्व शामिल होते हैं जो हमारे होंठों को नरम और मुलायम बनाए रखने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें : इन आसान घरेलू उपचार से बालों की समस्याओं को कहें अलविदा


Devoid of synthetic ingredients : इनमें सिंथेटिक इंग्रेडिएंट्स कम होते हैं, इसलिए इनसे साइड इफेक्ट्स या एलर्जी होने की संभावना कम होती है।

No dry lips : ऑर्गेनिक इंग्रेडिएंट्स से बनी लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से इसके पुरे दिन होटों पर लगे रहने के बावजूद होंठों के रूखे हो जाने की संभावना कम होती है।

Variety : नेचुरल लिपस्टिक कई तरह के रंगों में उपलब्ध होती हैं। इन्हे हम अपनी स्किन टोन के हिसाब से मैच कर सकते हैं।

Skin friendly : ऑर्गेनिक लिपस्टिक सिंथेटिक केमिकल, आर्टिफिशियल सेंट और पैराबेन से मुक्त होती हैं और स्किन को नुकसान नहीं पहुंचती। यह एक मुख्य कारण हैं इन्हें इस्तेमाल करने का।

यह भी पढ़ें : केमिकल से रहें दूर, इन ऑर्गेनिक काजल से आंखों को दें परफेक्ट लुक