
skin care
गर्मी के बाद महिलाएं तीज उत्सव मनाकर वर्षा ऋतु का स्वागत करती हैं। तीज महिलाओं का धार्मिक ही नहीं प्राकृतिक उत्सव मानाने का दिन भी माना जाता है। जब महिलाएं दुल्हन की तरह सजती हैं।
यह त्यौहार राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश सहित उत्तरी राज्यों में काफी धूम-धाम से मनाया जाता है। हरियाली तीज में महिलाएं व्रत रखती हैं तथा झूला झूलती हैं। हर साल सावन के महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि को मनाए जाने वाले इस उत्सव को श्रावणी तीज या कजरी तीज भी कहते हैं।
इस त्यौहार में विवाहित महिलाएं उपवास रखकर अपने पति की लंबी उम्र तथा समृद्धि की कामना करती हैं। इस त्यौहार में महिलाएं मेंहदी, चूडिय़ां, बिंदी तथा सुंदर परिधानों से सज-धजी दिखती हैं। सौंदर्य इस त्यौहार का अभिन्न अंग है। हरे रंग की चादर ओढ़े प्राकृतिक वातावरण में मेकअप के दौरान कुछ उपायों को अपना कर आप न केवल सुंदर बल्कि सबसे अलग भी दिख सकती हैं।
प्राकृतिक आर्युवेदिक प्रसाधनों का प्रयोग कर सौंदर्य में चार चांद लग सकती हंै। महिलाएं घर में भी सौंदर्य प्रसाधन आसानी से तैयार कर सकती हैं। इनसे बाजार में मिलने वाले केमिकलयुक्त सौंदर्य प्रसाधनों की कोई साइड भी नहीं होता है।
त्वचा में चमक के लिए
मैं महिलाओं को सलाह दूंगी कि तीज पर प्राकृतिक घरेलू पदार्थो से उबटन तैयार कर सौंदर्य निखारें। जैसे, दो चम्मच चोकर में एक चम्मच बादाम तेल, दही, शहद तथा गुलाब जल मिलाएं। इसमें सूखे पुदीने की पत्तियों का पाऊडर मिलाएं। सारी सामग्री का पेस्ट बनाएं। आंखों व होठों को छोड़ चेहरे पर पेस्ट लगाएं। 30 मिनट बाद चेहरा धोएं। इसके बाद मेकअप करें।
बालों के लिए
नारियल तेेल गर्म करें। अंगुलियों के पोरों से स्कल्प पर लगाएं। तौलिए को गर्म पानी में डुबोकर निचोड़ें। इसे सिर पर पगड़ी की तरह लपेटें। पांच मिनट रहने दें। इस प्रक्रिया को 3-4 बार दोहराएं। एक घंटा तेल लगे रहने के बाद बाद धो दें। बाल स्वस्थ व चमकदार बनेंगे।
मेकअप
तीज में महिलाएं दुल्हन की तरह सजती हंै। मेकअप से पहले त्वचा को साफ कर तरल मॉइस्वराइजर लगाएं। धब्बे हैं तो कंसीलर लगाएं। फांउडेंशन सावधानी से चुनें। रंग साफ है तो हल्के गुलाबी टोन वाले मटमैले रंग चुनें। रंग साफ है लेकिन त्वचा पीली पड़ गई है तो गुलाबी टोन को छोड़ मटमैले रंग चुनें। सांवली महिलाएं भूरे मटमैले फाउंडेशन से खूबसूरत दिख सकती हैं। तीज के लिए गोल्ड फांउडेशन भी लगा सकती है। इसे चेहरे पर लगाकर गीले स्पंज से फैलाएं करें। चीकबोन को ब्लशर से चिन्हहित करें व ब्रश ऊपर-नीचे घुमाएं। चीकबोन पर हल्के रंग का हाइलाइटर लगाएं। रात में ब्लशर व लिपिस्टक का मैच होना जरूरी नहीं। लेकिन टोन का रंग एक समान हो।
आंखों के लिए
बेजान व थकी हुई आंखों की रौनक लौटाने के लिए काटनवुल पैड को गुलाब जल में भीगोएं। लेटें व इन्हें आंखों पर 10 मिनट रखें। इससे रौनक लौटेगी।
Published on:
08 Aug 2018 10:10 am
बड़ी खबरें
View Allसौंदर्य
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
