Ice On Face: गर्मी में मौसम में खासतौर पर बर्फ की आवश्य्कता बढ़ जाती है, ये न सिर्फ गर्मी के मौसम में प्यास बुझाने के काम आता है वहीं इसके इस्तेमाल से चेहरे में ग्लो भी बरक़रार रहता है। इसलिए गर्मियों के मौसम में त्वचा को चमकदार बना के रखने के लिए और ग्लो को बरक़रार रखने के लिए बर्फ का इस्तेमाल किया जा सकता है। बर्फ के रोजाना इस्तेमाल से चेहरे में एकत्रित हुआ एक्स्ट्रा आयल निकल जाता है, वहीं ये चेहरे में सीरम की तरह काम करता है। गर्मियों के सीजन में आइस थेरेपी इसलिए असरदार होती है। इसके रोजाना इस्तेमाल से कील, मुहासें, पिम्पल्स, रिंकल्स जैसे अन्य समस्याएं दूर हो जाती हैं।