11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कम समय में देसी नुस्खों से निखारें रंगत

त्योहार की तैयारियों के बीच खुद के लिए समय निकाल पाना काफी मुश्किल हो जाता है। यदि आप इस व्यस्तता के बीच ब्यूटी पार्लर न जा पाएं तो परेशान न हों।

2 min read
Google source verification
beauty tips in festive season

कम समय में देसी नुस्खों से निखारें रंगत

त्योहार की तैयारियों के बीच खुद के लिए समय निकाल पाना काफी मुश्किल हो जाता है। यदि आप इस व्यस्तता के बीच ब्यूटी पार्लर न जा पाएं तो परेशान न हों। घर पर ही मौजूद कुछ चीजों की मदद से चेहरे की रंगत निखार सकती हैं। जानते हैं ऐसे कुछ उपायों के बारे में जिन्हें तुरंत इस्तेमाल किया जा सकता है।


बेसन फेसपैक
घर की साफ-सफाई के बीच चेहरे की नमी खोना और सांवलापन आना सामान्य है। इसे दूर करने के लिए बेसन फेसपैक लगा सकते हैं। फेसपैक बनाने के लिए दो बड़े चम्मच बेसन या गेहूं का आटा लेकर उसमें आधी छोटी चम्मच हल्दी मिलाएं। इसके बाद थोड़ा-सा सरसों का तेल और पानी मिलाकर मिक्स करेेंं। इसे 10-15 मिनट के लिए चेहरे पर पैक की तरह लगाएं। चाहें तो थोड़ी देर स्क्रबिंग भी कर सकते हैं। फिर पानी से धो लें। इसके बाद किसी तरह के अतिरिक्त मेकअप की जरूरत नहीं पड़ेगी।


फलों का पैक
पपीता या केले का छोटा टुकड़ा लेकर उन्हें एक बाउल में मैश कर लें। चाहें तो इन्हें सीधे चेहरे पर लगाएं या इनमें दूध की मलाई मिलाकर भी लगा सकते हैं। इससे त्वचा की डैड स्किन हटती है।मलाई त्वचा में नमी बरकरार रखने में मददगार है। 5-10 मिनट स्क्रब करने के बाद इसे सूखने तक चेहरे लगाएं फिर पानी से मुंह धोकर साफ करें।


दही और नींबू का रस
चेहरे की गंदगी हटाने व फ्रेश दिखने के लिए नींबू के एक चम्मच रस को एक कटोरी दही में मिलाएं। इस पेस्ट से चेहरे की 10-15 मिनट मसाज कर धोएं। आधे खीरे के पेस्ट में दो चम्मच दही मिलाकर भी लगा सकते हैं।


शहद और दूध का पेस्ट
चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए त्वचा के रोमछिद्रों का खुलना जरूरी है। इसमें दूध मददगार है। सबसे पहले चेहरे को सामान्य पानी से धोएं। 1-1 चम्मच दूध और शहद अच्छी तरह मिक्स करें व चेहरे पर लगाकर थोड़ी देर तक मसाज करें। इसके बाद 10-15 मिनट के लिए फेस पर लगा रहने दें। सूखने पर धो लें।

बड़ी खबरें

View All

ब्यूटी टिप्स

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य