
Chia Seeds Face Pack
Chia Seeds Face Pack: खूबसूरत और जवां त्वचा पाना हर किसी का सपना होता है। लेकिन बढ़ती उम्र, तनाव और प्रदूषण के कारण त्वचा पर झुर्रियां और डलनेस आना आम हो गया है। अगर आप अपनी त्वचा को बिना किसी केमिकल और महंगे प्रोडक्ट के प्राकृतिक निखार देना चाहती हैं, तो चिया सीड्स का यह खास फेस पैक आपके लिए परफेक्ट हो सकता है।
यह न सिर्फ झुर्रियों को कम करता है, बल्कि स्किन को गहराई से पोषण देकर उसे जवां और फ्रेश बनाता है। आइए जानते हैं, चेहरे पर चिया सीड्स (Chia Seeds Face Pack) लगाने के फायदे और फेस पैक बनाने की आसान ट्रिक।
चिया सीड्स एक सुपरफूड है। जिसमें त्वचा को जरूरी पोषण देने वाले कई तत्व होते हैं। यह न सिर्फ खाने के लिए बल्कि स्किन केयर में भी बेहद फायदेमंद है।
1. झुर्रियों को करें दूर: चिया सीड्स में एंटीऑक्सिडेंट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। जो फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है।
2. पिग्मेंटेशन और दाग-धब्बे घटाए: इसके एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन को हल्का करते हैं।
3. स्किन का ग्लो बढ़ाए: विटामिन ई और ओमेगा फैटी एसिड त्वचा को प्राकृतिक निखार देते हैं।
4. हाइड्रेशन का सोर्स: चिया सीड्स त्वचा को लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखता है। जिससे डलनेस दूर होती है।
1. 2 चम्मच चिया सीड्स
2. 1 चम्मच शहद
3. 2 चम्मच एलोवेरा जेल
4. 1 चम्मच गुलाब जल
1. इस फेस पैक को बनाना बहुत आसान हैं। इसके लिए आप सबसे पहले एक बाउल में 2 चम्मच चिया सीड्स लें और इसे आधा कप पानी में 20-30 मिनट के लिए भिगो दें।
2. अब इसमें शहद, एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिला लें।
3. इन सभी सामग्रियों को अच्छे से मिक्स कर लें, ताकि यह स्मूद पेस्ट बन जाए।
1. सबसे पहले अपने चेहरे को माइल्ड क्लींजर से साफ करें।
2. तैयार फेस पैक को अपनी त्वचा पर एक समान लगाएं।
3. इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें।
4. हल्के हाथों से मसाज करते हुए गुनगुने पानी से धो लें।
5. पैक हटाने के बाद त्वचा पर मॉइस्चराइजर लगा लें।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।
Updated on:
19 Jan 2025, 6:02 PM IST
Published on:
19 Jan 2025, 6:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.