चेहरे को साफ रखने के लिए स्क्रब करना जरूरी है, लेकिन सर्दियों में इसका ज्यादा इस्तेमाल त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। आप अगर बार-बार स्क्रब करते है तो इससे परहेज करें, ऐसा करने से त्वचा की नमी कम हो जाती है, जिससे त्वचा ड्राई और खुरदरी हो जाती है। इसके बजाय आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकती है। इससे त्वचा हाइड्रेटेड और सॉफ्ट बनी रहती है।