23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coconut And Curry Leaves For Hair: गर्मी में झड़ते बालों से परेशान हैं तो नारियल और करी पत्ता से पाएं राहत, जानिए लगाने का सही तरीका

Coconut And Curry Leaves For Hair: अगर आप बाल झड़ने से परेशान हैं तो नारियल और करी पत्ते का यह घरेलू नुस्खा अपना सकते हैं। यहां जानिए इन दोनों को लगाने का सही तरीका जो आपके बालों के लिए फायदेमंद हो सकता हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Nisha Bharti

•

Updated: 11 May 2025, 7:25 PM IST

Coconut And Curry Leaves For Hair

Coconut And Curry Leaves For Hair

Coconut And Curry Leaves For Hair: गर्मियों में बालों का झड़ना एक आम परेशानी बन जाती है। तेज धूप, पसीना और धूल की वजह से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आपकी रसोई में रखे नारियल तेल और करी पत्ता आपके बहुत काम आ सकते हैं। ये दोनों चीजें मिलकर आपके बालों को मजबूत और घना बना सकती हैं। आइए जानते हैं इसे इस्तेमाल करने का आसान तरीका।

1. गर्मी में क्यों झड़ते हैं बाल?

गर्मी के मौसम में सिर की त्वचा पर पसीना और धूल जमा हो जाती है। इससे स्कैल्प गंदा हो जाता है और बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं। साथ ही शरीर में पानी की कमी, खराब खानपान और ज्यादा गर्मी में बाहर निकलने से भी बाल झड़ने लगते हैं। इस मौसम में बालों की सही देखभाल न की जाए तो यह समस्या बढ़ सकती है। ऐसे समय में हम मार्किट के प्रोडक्ट पर ध्यान देने लगते है जो बाद में अक्सर नुकसान पंहुचा देती हैं।

यह भी पढ़ें:Methi Water Benefits: इन 6 लोगों को जरूर पीना चाहिए भींगा हुआ मेथी का पानी, सेहत के लिए है फायदेमंद

2. कैसे काम करता है नारियल और करी पत्ता?

नारियल तेल को बालों के लिए सबसे बढ़िया माना जाता हैं। इसमें मौजूद फैटी एसिड बालों को टूटने से बचाते हैं। वहीं करी पत्ता बालों की जड़ों को मजबूत करता है। इसमें आयरन, कैल्शियम और जरूरी विटामिन होते हैं जो बालों को झड़ने से रोकते हैं और नए बाल उगाने में मदद करते हैं। इन दोनों चीजों से बना तेल बालों के लिए एक बेहतरीन घरेलू नुस्खा हो सकता हैं।

3. नारियल और करी पत्ते का तेल बनाने और लगाने का तरीका

इस तेल को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी नारियल तेल लें।

उसमें 15-20 फ्रेस करी पत्ते डाल लें।

इसके बाद आप इस तेल को धीमी आंच पर 5-7 मिनट पकाएं। जब तक करी पत्ते कुरकुरे न हो जाएं।

फिर गैस बंद कर दें और तेल को ठंडा होने दें।

इतना सब करने के बाद तेल बनकर तैयार हो जायेगा। इसे छानकर किसी कांच की बोतल में भर लें।

इस तेल को कैसे लगाएं?

इसे लगाने से पहले तेल को हल्का गर्म करें।

उंगलियों से स्कैल्प पर अच्छी तरह मसाज कर लें।

इसके बाद इसे कम से कम 1 घंटे के लिए छोड़ दें या आप चाहे तो इसे रातभर लगाकर रख सकते हैं।

अगली सुबह माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें।