
Beauty Tips: लॉकडाउन के दौरान रंगत निखारने के लिए आजमाएं ये 4 फेशियल मास्क
Facial Hair Removal: महिलाएं अपनी सुंदरता को चार चांद लगवाने के लिए ब्यूटी पार्लर में हजारों रूपए तक खर्च कर देती है। लेकिन फिर भी कुछ समस्याएं ब्यूटी पार्लर से सिमित समय के लिए ही दूर की जा सकती है। महिलाएं अपने चेहरे के बालों से हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहती हैं। चीनी, दही, ओटमील स्क्रब, नींबू का रस और शहद चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा दिलाने में सहायक होते हैं। आइए जानते हैं इन्हे इस्तेमाल करें की पूरी विधि।
Read More: बाल झड़ने या सफेद होने पर जरूर आजमाएं आंवले के ये घरेलू नुस्खे
1. दो चम्मच नींबू के रस को चार चम्मच शहद में अच्छी तरह मिलाएं। फिर इसे सूती कपडे से या रूई की मदद से चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट के बाद इसे धो ले। इसे सप्ताह में दो बार लगाएं और परिणाम देखें।
2. जौ का दलिया खाने में जितना स्वादिष्ट है उतना ही इसका इस्तेमाल हेयर रिमूव के लिए भी किया जा सकता है। जौ का दलिया आपके चेहरे के बालों को हटाने में मदद करता है। आधा चम्मच जौ के दलिये में आठ बूंद नींबू का रस मिलाएं। इसे अच्छे से मिला कर 15-20 मिनट चेहरे पर लगा रहने दें और फिर साफ़ पानी से धो लें। इसे भी सप्ताह में दो दिन लगाएं।
3. एक चम्मच शहद में दही को अच्छे से मिलाकर चेहरे पर 15 मिनट तक लगा रहने दें। इसे सूखने के बाद चीनी से हल्के हाथों से रगड़कर कर छुड़ाएं। चेहरा धुलने के बाद टोनर या मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।
4. एक चम्मच चीनी, मकई का आटा और एक अंडा मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाने के बाद साफ पानी से धो लें। बेहतर परिणाम के लिए ऐसा हफ्ते में दो या तीन बार कर सकते हैं।
5. एक कटोरी मसूर दाल को रात भर के लिए भिगों दे। इसे पीस कर इसमें पिसा हुआ आलू मिला लें। इसे चेहरे पर लगाएं सूखने के बाद इसे धो लें। यह चेहरे के बाल हटाने का कारगर उपाय है।
Web Title: Facial Hair Removal: How to remove hair from face naturally fast
Published on:
30 Jun 2021 11:06 am
बड़ी खबरें
View Allब्यूटी टिप्स
लाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
