15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pongal 2025: पोंगल के दिन परफेक्ट लुक पाने के लिए इन मेकअप टिप्स को करें फॉलो

Pongal 2025: हमारे देश में हर पर्व और त्योहार पर महिलाएं खूबसूत दिखने के लिए सजती-संवरती हैं। यदि पोंगल के दिन आप भी बेहतरीन मेकअप करना चाहती हैं तो इन मेकअप टिप्स को जरुर अपनाएं।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Nisha Bharti

Jan 09, 2025

Pongal 2025

Pongal 2025

Pongal 2025: पोंगल जैसे खास त्योहार पर हर महिला खूबसूरत दिखना चाहता है और इसके लिए सहीमेकअपकरना बेहद जरुरी होता है। सही तरीके से किया गया मेकअप आपकी खूबसूरती को और निखार सकता है। खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कई तरह की ब्यूटी ट्रीटमेंट भी होते हैं।

हालांकि, मेकअप (Pongal Makeup Tips) ऐसी चीज है जिसे अगर सही ढंग से कर लिया जाए तो किसी ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं होती। आइए जानते हैं, कुछ आसान मेकअप टिप्स के बारे में जिसे अपनाकर आप पोंगल (Pongal 2025) के दिन एक खूबसूरत लुक पा सकती हैं।

Pongal 2025: चेहरे की सही सफाई और टोनिंग करें

मेकअप करने से पहले सबसे जरूरी है कि आप अपने चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। इसके लिए आप क्लींजर और टोनर (Cleanser and Toner) का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी स्किन पर मौजूद गंदगी और धूल साफ हो जाएगी। जिससे आपकी स्किन फेस्टिवल के दिन सबसे अलग और खूबसूरत दिखेंगी।

मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल

चेहरे को साफ करने के बाद स्किन को मॉइश्चराइज (Moisturizer) करना बहुत जरूरी होता है। यह न केवल स्किन को नमी देता है, बल्कि मेकअप को सेट करने में भी मदद करता है। इससे आपकी त्वचा मुलायम और कोमल बनेगी और त्योहार जैसे खास दिन बेहद सुन्दर दिखेंगी।

प्राइमर लगाएं

प्राइमर (Primer) मेकअप की नींव होती है। यह स्किन को स्मूथ और ग्लोइंग बनाता है, जिससे आपका मेकअप लंबे समय तक सेट रहता है। इस पोंगल पर आप एक अच्छे प्राइमर के साथ खुद के लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें: सर्दियों में मेकअप नहीं होगा खराब, जब रखेंगी इन चीजों का खास ख्याल

फाउंडेशन का सही चुनाव

फाउंडेशन मेकअप (Foundation) का सबसे इम्पोर्टेन्ट हिस्सा होता हैं। इससे आपकी स्किन पर एक समान टोन आता है। इसे आप आपकी स्किन टोन से मैच करते हुए लगाएं, जिससे आपका चेहरा साफ और खूबसूरत नजर आए। यह आपकी त्वचा को परफेक्ट लुक देता है।

कंसीलर का इस्तेमाल

फाउंडेशन लगाने के बाद कंसीलर (Concealer) का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी होता है। कंसीलर की मदद से आप अपने आंखों के नीचे और चेहरे के डार्क एरिया को छुपा सकती हैं। त्योहार सीजन में यह आपकी स्किन को और भी फ्रेश और यंग दिखाएगा।

यह भी पढ़ें: आंखों का काजल फैले बिना कैसे पाएं परफेक्ट लुक? जानें आसान हैक्स

सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल

मेकअप को सेट करने के लिए सेटिंग स्प्रे (Setting Spray) का इस्तेमाल करें। यह मेकअप को लंबे समय तक टिका कर रखता है और चेहरे पर एक दमदार चमक लाता है। जो पोंगल जैसे खास दिन के लिए एकदम परफेक्ट होता हैं।

लिपस्टिक और आंखों का मेकअप

सही लिपस्टिक सलेक्ट करना आपके लुक को निखार सकता हैं। अगर आपको आई मेकअप (Eye Makeup) करना है तो आप अपने आउटफिट या फिर पसंद के हिसाब से कर सकते हैं। इसके अलावा आउटफिट से मैच करता हुआ लिपस्टिक या आप अपना पसंदीदा शेड लगा सकती है। लिपस्टिक लगाने से पहले होठों को मॉइश्चराइज करना ना भूलें।

यह भी पढ़ें: सर्दियों में नॉन-ऑयली और ग्लोइंग मेकअप लुक के लिए अपनाएं ये आसान DIY टिप्स