इसमें कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, आयरन और विटामिन होते हैं जिनसे आवश्यक शक्ति एवं ऊर्जा शरीर को प्राप्त होती है और रक्त की कमी नहीं रहती। नारियल की कच्ची गिरी में अनेक एंजाइम होते हैं जो पाचनक्रिया में मददगार होते हैं। पेट में दर्द या गैस बनती हो तो नारियल पानी का सेवन करें। इससे उल्टी भी बंद हो जाती है।