Coconut Oil For Face: गर्मी में स्किन की देखभाल करना जरूरी है, वरना चेहरे पर पिंपल्स, दाग-धब्बे और रैशेज हो सकते हैं। इस आर्टिकल में जानिए कैसे नारियल तेल को किस चीज में मिलाकर लगाना स्किन के लिए अच्छा होता हैं।
Coconut Oil For Face: गर्मी के मौसम में त्वचा पर पसीना, धूल और तेज धूप का असर साफ दिखने लगता है। ऐसे में अगर आप स्किन को नेचुरली ग्लोइंग और हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं तो नारियल तेल एक बेहतरीन उपाय है। लेकिन ध्यान रहे कि गर्मी में इसे सीधे चेहरे पर लगाना हर किसी के लिए सही नहीं होता।
इस मौसम में नारियल तेल का सही तरीके से और सही चीजों के साथ इस्तेमाल करना जरूरी है, ताकि स्किन को नुकसान न हो। आइए जानते हैं नारियल तेल को किन घरेलू चीजों के साथ मिलाकर लगाना चाहिए और इसका सही तरीका क्या है।
अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे या पिंपल्स की निशान हैं तो हल्दी और नारियल तेल (Coconut Oil) का मिश्रण असरदार है। एक चम्मच नारियल तेल में चुटकीभर हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं। 10-15 मिनट बाद साफ पानी से धो लें। यह नुस्खा स्किन को साफ करता है और निखार भी लाता है।
गर्मियों में पिंपल्स की समस्या आम है। ऐसे में नारियल तेल में कुछ बूंदें टी ट्री ऑयल मिलाकर लगाना फायदेमंद होता है। यह बैक्टीरिया को खत्म करता है और स्किन को साफ रखता है। रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं और सुबह धो लें।
अगर आपकी स्किन गर्मी में जलन या रैशेज से परेशान रहती है तो एलोवेरा जेल और नारियल तेल (Coconut Oil Benefits For Face) का मिलाकर लगाएं। इसे आप बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। इससे स्किन को ठंडक मिलती है और सॉफ्टनेस भी बनी रहती है।
गर्मी में कई लोगों को चेहरे पर खुजली या छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं। इस परेशानी से बचने के लिए कपूर और नारियल तेल का मिश्रण कारगर होता है। इसके लिए थोड़ा सा कपूर पीसकर आधा चम्मच नारियल तेल में मिला लें और स्किन पर लगा लें। ये नुस्खा स्किन को फायदेमंद रहता हैं और जलन कम करता है।
नारियल तेल लगाने से पहले चेहरे को फेसवॉश से साफ कर लें। इसे आप दिन में एक बार ही इसका इस्तेमाल करें, ताकि स्किन ऑयली न लगे। फिर वर्जिन कोकोनट ऑयल की कुछ बूंदे लें और इससे चेहरे की मसाज करें। इसे रातभर चेहरे पर लगा रहने दें। रात में सोने से पहले नारियल तेल से चेहरे की मसाज करने से रिंकल्स की समस्या कम होती है।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।