Coconut Oil For Face: गर्मियों के मौसम में त्वचा की देखभाल करना एक बड़ी चुनौती हो सकती है। धूप और प्रदूषण से त्वचा रुखी और बेजान हो सकती है। लेकिन कुछ घरेलू उपायों से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। चेहरे पर नारियल तेल का इस्तेमाल इस समस्या का प्रभावी समाधान हो सकता है। नारियल तेल में मौजूद लॉरिक एसिड, विटामिन E और एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा को नमी, पोषण और नेचुरल ग्लो प्रदान करते हैं। तो आइए जानते हैं नारियल तेल का इस्तेमाल कैसे करें अपनी रंगत को निखारने के लिए।