28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rice Water Benefits for Hair: चावल के पानी से बाल धोने से क्या होता है? जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे

Rice Water Benefits for Hair: अगर आप झड़ते, रूखे या बेजान बालों से परेशान हैं तो चावल का पानी आपके लिए एक असरदार घरेलू उपाय हो सकता है। यहां जानिए चावल के पानी से बाल धोने के 5 फायदों के बारे में।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Nisha Bharti

•

Updated: 23 Jun 2025, 3:08 PM IST

Rice Water Benefits for Hair

Rice Water Benefits for Hair प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)

Rice Water Benefits for Hair: अगर आपके बाल टूट रहे हैं, झड़ रहे हैं या बेजान हो गए हैं तो एक चावल का पानी आपके बहुत काम आ सकता है। यह नानी-दादी के जमाने से आजमाया हुआ नुस्खा है जो बालों को नैचरल तरीके से मजबूत और खूबसूरत बनाता है। इसे इस्तेमाल करना भी आसान है और इसके फायदे बहुत असरदार हैं। आइए जानते हैं कि चावल का पानी बालों के लिए कैसे फायदेमंद है।

1. बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है

    चावल के पानी में अमीनो एसिड्स और विटामिन्स होते हैं जो बालों की जड़ों को मजबूती देते हैं। जब आप इससे बाल धोते हैं तो स्कैल्प को पोषण मिलता है और बालों की ग्रोथ बेहतर होती है। इससे झड़ते बालों की समस्या धीरे-धीरे कम हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: Monsoon skin care at night: बारिश के मौसम में रोज रात अपने स्किन का इन 3 चीजों से करें देखभाल, चेहरा दिखेगा फ्रेश

    2. नैचुरल शाइन

    अगर आपके बाल रूखे और बेजान हो गए हैं तो चावल का पानी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह बालों की बाहरी सतह को स्मूद बनाता है और उनमें नैचुरल शाइन लाता है। इसे हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करने से बालों में निखार नजर आने लगता है।

    3. डैंड्रफ की समस्या से राहत

      चावल का पानी एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। जो स्कैल्प पर जमा गंदगी और डैंड्रफ को हटाने में मदद करता है। नियमित चावल के पानी का इस्तेमाल करने से खुजली और जलन जैसी परेशानियों से भी राहत मिलता है।

      4. बालों को सॉफ्ट और सिल्की बनाता है

        अगर बाल ज्यादा उलझते हैं और कंघी करते वक्त टूट जाते हैं तो चावल का पानी उन्हें मुलायम बनाने में मदद करता है। इसमें मौजूद इनोसिटोल नामक तत्व बालों के स्ट्रक्चर को ठीक करता है और उन्हें सॉफ्ट और मैनेजेबल बनाता है।

        5. हेयर ग्रोथ में मदद करता है

          चावल का पानी बालों की कोशिकाओं को एक्टिव करता है जिससे उनकी ग्रोथ तेज होती है। अगर आपको लंबे बाल चाहिए तो उनके लिए यह एक सस्ता और असरदार उपाय है। इसे बालों में 15-20 मिनट तक लगाकर छोड़ दे और फिर शैम्पू से धो लें।

          डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।