6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शराबियों के लिए काम की खबर, असली बोतल में बिक रही नकली शराब

शहर थाना पुलिस ने ब्रांडेड शराब की बोतलों के नकली ढक्कन का जखीरा पकड़ा है। पुलिस ने नकली ढक्कन जब्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification
photo_6249045616474829956_y.jpg

केकड़ी. शहर थाना पुलिस ने ब्रांडेड शराब की बोतलों के नकली ढक्कन का जखीरा पकड़ा है। पुलिस ने नकली ढक्कन जब्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बल्लभगढ़ जिला फरीदाबाद (हरियाणा) निवासी महेश सिंह गुर्जर ने सिटी थानाधिकारी राजवीर सिंह को परिवाद देकर बताया कि वह नेत्रिका कंसल्टिंग कम्पनी में टीम लीडर के पद पर कार्यरत है। उसकी कम्पनी को यूनाइटेड स्पिरिट एलटीडी कम्पनी ने मार्केट सर्वे करने व कम्पनी के नाम से नकली उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अधिकृत किया हुआ है। मार्केट सर्वे के दौरान कम्पनी को पता चला कि अमर नाम का व्यक्ति केकड़ी शहर व आसपास के क्षेत्र में उनकी कम्पनी द्वारा निर्मित शराब की बोतलों के नकली ढक्कन सप्लाई कर रहा है। परिवाद की जांच करते हुए सिटी थानाधिकारी राजवीर सिंह मय जाप्ता बस स्टैंड स्थित कच्छावा ट्रेवल्स के पास पहुंचे। यहां सफेद रंग के प्लास्टिक के कट्टे में एक पार्सल पड़ा हुआ था। परिवादी द्वारा उक्त पार्सल में नकली ढक्कन होने का संदेह व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें : तीन साल के मासूम पर चढ़ा दी वैन, लीवर फटा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

चल रहा है बड़ा खेल!
ब्रांडेड शराब की बोतलों के नकली ढक्कन का इतना बड़ा जखीरा पकड़े जाने के बाद संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि इलाके में असली बोतल में नकली शराब बेचने का बड़ा खेल चल रहा है।


पाली से पार्सल में भेजे
सूचना पर पुलिस उप अधीक्षक खींवसिंह राठौड़ भी मौके पर पहुंच गए तथा कच्छावा ट्रेवल्स के मालिक नरेश कच्छावा से उक्त पार्सल के बारे में पूछताछ की। ट्रेवल्स के मालिक नरेश कच्छावा ने बताया कि पार्सल रामा पीर कार्गो पाली से केकड़ी में अमर के नाम से बुक हुआ है। पार्सल की तलाशी ली तो उसमें एक ब्रांडेड शराब कम्पनी की बोतल के 5 हजार ढक्कन मिले। आवश्यक जांच पड़ताल के बाद सभी ढक्कन के नकली होने की पुष्टि हो गई।

यह भी पढ़ें : जिन दवाइयों की मरीज को जरूरत नहीं थी, फिर भी कमीशन के लिए दी जा रही थीं, बड़ा घोटाला पकड़ा