11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्यावर
video : राजस्थान के इस शहर में गुस्साए लोगों ने कहा नहीं करेंगे हम मतदान, जानें क्यों हैं ये नाराज
Play video

video : राजस्थान के इस शहर में गुस्साए लोगों ने कहा नहीं करेंगे हम मतदान, जानें क्यों हैं ये नाराज

www.patrika.com/ajmer-news
Google source verification

 

ब्यावर. शहर के छावनी फाटक बाहर के निवासियों ने बार-बार की शिकायतें, मन्नतें तथा आग्रह के बाद भी क्षतिग्रस्त सडक़ की सुध नहीं लेने से परेशान होकर क्षेत्रवासियों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की अनदेखी के कारण अब तक सडक़ की मरम्मत का काम शुरू नहीं हो पाया है। इस दौरान उपस्थित सभी क्षेत्रवासियों ने सडक़ निर्माण नहीं करवाए जाने पर आगामी विधानसभा चुनावों में मतदान बहिष्कार की घोषणा की।

 

विगत दिनों नगर परिषद प्रशासन ने नवरात्र पर्व के दौरान उक्त सडक़ की मरम्मत करवाने का वादा किया था लेकिन नवरात्र पर्व भी गुजर गया और अब तक सडक़ मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो पाया है जिसके कारण क्षेत्रवासियों ने आक्रोश जताया है। है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि विगत लंबे समय से छावनी फाटक बाहर से लेकर डूंगरी रोड़ की तरफ जाने वाला रोड़ क्षतिग्रस्त हो रखा है। रास्ते में जगह-जगह बडे-बडे खड्डे हो रखे है जिसके कारण यहां से गुजरने वाले राहगिरों तथा वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

मार्ग से दिनभर उड़ती धूल के कारण आसपास के लोगों का जीना मुहाल हो रखा है। धूल-मिट्टी के कारण बुजुर्गो का श्वास लेना भी मुश्किल हो रखा है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि क्षेत्र में उडक़ी धूल-मिट्टी के कारण बुजुर्गो को दमे की बीमारी हो गई है तथा क्षेत्रवासी चर्म रोग से ग्रसित हो रहे है। प्रदर्शन करने वालों में सद्दाम, संदीप, राजू, लालचंद, उगमसिंह, लोकेश परिहार, रणजीत, सोनू, राजू गहलोत, सुमित चौहान तथा गोवर्धन सेन सहित अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

ब्यावर

राजस्थान न्यूज़