6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चोरी छिपे गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, घरवालों ने बंधक बनाकर लात, घूसों से जमकर की खातिरदारी

ग्राम पदमी में हुई घटना, घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती, सिटी कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मामला

2 min read
Google source verification
Bemetara Crime, Bemetara Breaking news, Beating Lover

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फिर भी दिल नहीं भरा तो बंधक बनाकर जमकर की पिटाई

बेमेतरा. ग्राम पदमी में लड़की से मिलने पहुंचे युवक को परिवार व ग्रामीणों ने बंधक बना लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पीडि़त युवक ने पदमी की रामहीण बाई सारथी और अन्य के खिलाफ सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मारपीट से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
लात, मुक्का व रॉड से की पिटाई
पुलिस के अनुसार दुर्ग शक्तिनगर वार्ड 17 निवासी बबलू पिता शिव सारथी (23) ग्राम पदमी में रामहीण बाई की लड़की से मिलने पहुंचा। उसकी उससे जान पहचान थी। रामहीण बाई ने उससे कहा कि लड़की से मिलने क्यों आए हो और ग्रामीणों को बुलाकर उससे मारपीट की। इस दौरान वह रामहीण के घर से दौड़ते-दौड़ते सिरवाबांधा तक पहुंचा। वहां उसे फिर पकड़ लिया गया। उसे रामहीण बाई के घर लाकर हाथ-पैर बांध कर बंधक बना लिया गया और रॉड, लात व हाथ - मुक्के से जमकर मारपीट की गई। पुलिस ने धारा 294, 323, 34, 342, 506 बी के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। युवक का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
लड़की को भगाने वाले के खिलाफ रिपोर्ट नहीं लिखने की शिकायत
नांदघाट थाने के मारो चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक विजय कुमार शुक्ला के खिलाफ रिपोर्ट न लिखने की शिकायत कलक्टर जनदर्शन में की गई है। शिकायत में बताया गया है कि 29 मई को शाम 5 बजे उनकी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर मुंगेली सिंधी श्मशान घाट के सामने रहने वाला पप्पू पिता जोगी भगा ले गया। इसमें ग्राम नगधा के जिन लोगों ने सहयोग किया, उनके खिलाफ नामजद शिकायत की गई थी। इन लोगों के खिलाफ जब वह मारो चौकी पहुंची तो प्रधान आरक्षक ने सिर्फ गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। भगाने वाले लड़के और सहयोगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कई बार उसने चक्कर लगाया, लेकिन प्रधान आरक्षक ने नहीं सुनी। इसलिए वह शिकायत लेकर आई है। उन्होंने नाबालिग लड़की को ढूंढने और दोषियों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।