
Breaking: CM के क्षेत्र में कांग्रेस ने लहराया जीत का परचम, 107 वोट से एजाज अंसारी ने पछाड़ा भाजपा प्रत्याशी को
राजनांदगांव. विधानसभा चुनाव के पहले वार्ड 26 में हुए पार्षद चुनाव के नतीजे बुधवार सुबह जारी कर दिए गए। कांग्रेस के एजाज अंसारी ने भाजपा प्रत्याशी को पछाड़ते हुए 107 वोट से जीत दर्ज की है। कलेक्टोरेट सभा कक्ष में हुई गणना में शुरू से कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे थे। दो चरण की गिनती के बाद कलेक्टर ने एजाज अंसारी को विजेता घोषित कर दिया। जिसके बाद कांग्रेसी खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत का परचम लहराते ही कांग्रेसियों ने जमकर जश्न मनाया।
विधानसभा चुनाव के कुछ महीने पहले हुए शहर के एक वार्ड के उपचुनाव में जीत दर्ज कर जनता के बीच संदेश देेने के लिए सत्ताधारी भाजपा और पूर्व में इस वार्ड में काबिज रही कांग्रेस में से किसके सिर जीत का सेहरा बंंधेगा, इस बात को लेकर पूरे शहर में चर्चा थी। वार्ड नंबर २६ के पार्षद के निधन के बाद २४ जून को हुए उप चुनाव की मतगणना आज सुबह ९ बजे से कलक्टोरेट सभा कक्ष में हुई।
रविवार को २५९७ वोटर वाले वार्ड नंबर २६ के तीन बूथो में १७७० (६८.१५ प्रतिशत) मत पड़े। राजनांदगांव के भरकापारा, रामाधीन मार्ग, कामठी लाइन को जोड़कर बने वार्ड नंबर २६ में कांग्रेस पार्षद शकील अंसारी के निधन के चलते यह सीट खाली हुई थी। शहर में मामू के नाम से पहचान बनाने वाले शकील के निधन के बाद होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस से इस बार शकील के छोटे भाई एजाज अंसारी और भाजपा ने नादान सेन पर सीधा मुकाबला था।
डेढ़ घंटे में स्थिति हो गई साफ
बुधवार को सुबह नौ बजे से कलक्टोरेट के सभाकक्ष में मतगणना शुरू हुई। तीन मतदान केन्द्रों की तीन इव्हीएम की गिनती में ज्यादा समय नहीं लगा। महज डेढ़ घंटे में पूरी तस्वीर साफ हो गई। कांग्रेस ने वार्ड २६ में जीत का परचम लहरा दिया।
संगठन ने बांटी टिकट
नगर निगम में भाजपा की सत्ता है। यहां महापौर और आधे से ज्यादा पार्षद भाजपा के ही हैं। ऐेसे में वार्ड मेंबर के उपचुनाव में जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त भाजपा संगठन ने अपनी पसंद का उम्मीदवार तय किया था। खबर तो यह भी है कि टिकट चयन में महापौर और अन्य पार्षदों की पसंद भी नहीं पूछी गई थी। हालांकि महापौर मधुसूदन यादव और निगम अध्यक्ष शिव वर्मा सहित पार्षदों की सारी टीम वार्ड में पूरी तरह डटी रही थी।
कांग्रेस ने रखा था फूंक-फूंककर कदम
विधानसभा चुनाव के ठीक पहले हो रहे वार्ड के उप चुनाव में अपनी सीट बचाए रखने कांग्रेस ने यहां फूंक फूंककर कदम रखा। प्रत्याशी चयन में सहानुभूति को ध्यान में रखते हुए दिवंगत पार्षद के भाई को उम्मीदवार बनाया गया तो संगठन का पूरा साथ वरिष्ठ कांग्रेसियों ने दिया था। कांग्रेस पार्षद दल के नेता हफीज खान, पार्षद कुलबीर सिंह छाबड़ा, पार्षद हेमा देशमुख, प्रज्ञा गुप्ता सहित पार्षदों ने भी वार्ड में खूब मेहनत की।
Published on:
27 Jun 2018 09:43 am
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
CG Fraud News: मेडिसिन कंपनी में निवेश के नाम पर 12.50 लाख की ठगी, आरोपी ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

