
CG News: कोई एक साल में शिक्षा जिला बेमेतरा अपने कार्यप्रणाली को लेकर सुर्खियों में है। किसका संरक्षण की मनमानी पर लगाम नहीं लग पा रहा है। बिना डेट रेट एवं बिना वेट के स्वच्छता सामग्री की आपूर्ति स्कूलों में कर विभाग की छबि धूमिल करने के बाद, त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में आचार संहिता के दौरान स्वामी आत्मानंद स्कूलों के लिए संविदा शिक्षकों की भर्ती हो रहे साक्षात्कार को लेकर बवाल हुआ, सवाल हुआ। इसके बाद आनन-फानन में कलेक्टर ने भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया।
साक्षात्कार देने आए अभ्यर्थियों ने जो सार्वजनिक बयानबाजी की उसके अनुसार एक रंग विशेष का शर्ट पहने युवक से एक मेम मिलने को बोलती थी। डीईओ कार्यालय में यह व्यवस्था किसने की थी मेम कौन है? क्या वसूली के लिए कोई अधिकृत किया गया था, एक माह बाद अब तक विभाग की चुप्पी समझ से परे हैं।
14 फरवरी को डीईओ कार्यालय से कुछ कर्मचारी हटाए गए। हटाया उन्हें गया जिनका इस भर्ती से कोई लेना देना नहीं। वैसे देखा जाए तो नियम को ताक में रखकर सहायक संचालक की नियुक्ति, बिना डेट रेट वेट की सामग्री की खरीदी एवं आपूर्ति, राज्य को बिना विश्वास में लिए एक एनजीओ के द्वारा पांच जगह शिक्षको की नियुक्ति जैसे मामले जांच योग्य है।
CG News: आरएल ठाकुर, जेडी स्कूल शिक्षा दुर्ग: बेमेतरा जिले में में संविदा शिक्षकों की भर्ती एवं स्वच्छता सामग्री की आपूर्ति की शिकायत की जांच के लिए राजनादगांव डीईओ को जिम्मेदारी दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लेंगे।
Updated on:
12 Mar 2025 01:02 pm
Published on:
12 Mar 2025 01:02 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
