24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेत में गिरे नीम पेड़ को हटा रहा था किसान, तभी हुआ कुछ ऐसा कि मौके पर हो गई मौत

ग्राम सरदा में आंधी की वजह से खेत में गिरे अर्थिंग तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से युवक की हो गई मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बेमेतरा

•

image

Laxmi Narayan Dewangan

•

Updated: 28 Jun 2018, 6:30 AM IST

Bemetara Farmer's death, Bemetara Breaking news, electric shock, Current

खेत में गिरे नीम पेड़ को हटा रहा था किसान, तभी हुआ कुछ ऐसा कि मौके पर ही हो गई किसान की मौत

बेमेतरा. आंधी-तूफान के कारण खेत में गिरे अर्थिंग तार से प्रवाहित हो रही बिजली की चपेट में आने से बेरला तहसील के ग्राम सरदा निवासी युवक सूरज कुमार साहू की मौत हो गई। घटना बुधवार को दोपहर लगभग ढाई से तीन बजे की है। जानकारी के अनुसार, सूरज कुमार पिता मेघुराम साहू अपने बड़े पिताजी धनेशराम साहू और गांव के शिव नाम के युवक के साथ बावनलाख खार स्थित अपने खेत की तैयारी और तूफान के कारण खेत में गिरे नीम के पेड़ को हटाने गया था। दोपहर 2 बजे के लगभग धनेशराम को घर छोडऩे के बाद शिव सूरज कुमार को लेने वापस खेत पहुंचा तो देखा की खेत में गिरे अर्थिंग तार में सूरज कुमार चिपक गया है, और तार के पास से धुंआ निकल रहा है। शिव दौड़ते हुए रोड किनारे होटल पहुंचा और मौजूद लोगों को जानकारी दी, फिर वहीं पास से ही लाइन को काटा गया।
मोबाइल से डॉक्टर को बुलाया
सूरज कुमार को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने 108 पर काल कर संजीवनी वाहन को बुलाया गया। संजीवनी वाहन से सूरज को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर ड्यूटीरत डाक्टर वीके ताम्रकार के अस्पताल में नहीं होने पर स्टाफ द्वारा मोबाइल पर सूचना दी गई, जिसके 15 मिनट बाद डॉक्टर पहुंचा और मरीज का चेकअप करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक सूरज कुमार के परिजनों में जिला अस्पताल आने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में ड्यूटीरत डाक्टर के मौके पर उपस्थित नहीं होने से नाराजगी दिखी।
अस्थाई कनेक्शन के अर्थिंग तार से हुई मौत
मृतक सूरज कुमार के परिजन बिदेशीराम साहू व भूपेन्द्र साहू ने बताया कि मोंटू अग्रवाल के खेत के कृषि पम्प के लिए अस्थाई लाइन गया हुआ है, जिसका अर्थिंग वाला जीआई तार नीचे पड़ा हुआ, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। उन्होंने बताया कि खेत के कहुआ पेड़ के पास तीनों फेस का तार छिल गया है, और वह अर्थिंग के लिए लगाए गए जीआई तार से जुड़ा हुआ था, जिसके कारण टूटकर खेत के मेढ़ में पड़े जीआई तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। जिसकी जानकारी मृतक सूरज कुमार को नहीं थी, और वह उसे एक किनारे करने के उद्देश्य से पकड़ा होगा, वैसे ही वह बिजली करंट की चपेट में आ गया।
आज परिजनों को सौंपेंगे शव
परिजनों ने थाने आकर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने जिला अस्पताल में परिजनों की उपस्थिति में शव का पंचनामा किया। सूर्यास्त होने के कारण शव को मच्र्यूरी में शव फ्रीजर में रखा गया है। सुबह पोस्टमार्टम के पश्चात शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।