6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Road Accident: मालवाहक माजदा ने बाइक सवार को मार दी टक्कर, मां-बेटे गंभीर रूप से घायल

Cg Road Accident: नांदघाट में दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार मालवाहक माजदा ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे को गंभीर चोटें आई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Road Accident: Mazda freighter collides with bike rider, mother-son seriously injured

file photo

Road Accident News: नांदघाट में दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार मालवाहक माजदा ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे को गंभीर चोटें आई है। उन्हें जिला चिकित्सालय बेमेतरा में भर्ती कराया गया है। घटना नांदघाट थाना क्षेत्र के ग्राम कुंरा की है।

प्रार्थी राजू साहू गिधवा निवासी ने नांदघाट पुलिस को बताया कि गुरुवार को घर के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिलासपुर निवासी उनके दीदी निर्मला बाई साहू और भांजा दिलेश्वर साहू आए हुए थे।

यह भी पढ़े: बड़ी खबर.. रद्द हुई ये भर्ती प्रक्रिया, कलेक्टर ने लगाई फटकार, जानें पूरा मामला

बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

दशगात्र कार्यक्रम के बाद दोनों मां-बेटे शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे बाइक में सवार होकर अपने घर बिलासपुर जाने के लिए निकले थे। तभी ग्राम कुंरा के प्राइमरी स्कूल के पास नांदघाट की ओर से आ रही भारी मालवाहक माजदा के चालक ने वाहन (cg road accident) को तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया। इस घटना में दिलेश्वर साहू को दोनों पैर,सिर और निर्मला के दोनों पैर,आंखों में गंभीर चोटें आई है,बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

यह भी पढ़े: पीएचई में नौकरी लगाने के नाम पर युवती से की लाखों रुपए की ठगी, केस दर्ज

सूचना के बाद मौके पर पहुंची नांदघाट पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से नवागढ़ हॉस्पिटल पहुंचाया,जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय (road accident) बेमेतरा रेफर कर दिया गया है। वहीं नांदघाट पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़े: गर्लफ्रेंड निकली बेवफा... मैसेज लिखकर पुलिस को दी ये जानकारी, फिर हुआ इस कांड का खुलासा