3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल मीडिया का ‘रील’ वाला नजारा देवरबीजा में, सांड ने कैसे किया ये, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

Bemetara News: सोशल मीडिया का 'रील' वाला नजारा देवरबीजा में देखने को मिला। दरअसल टीन शेड पर चढ़े सांड को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी..
2 min read
Google source verification
Bemetara News

टीन शेड में चढ़ सांड ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh News: बेमेतरा जिले के देवरबीजा- बीजा सड़क मार्ग से एक अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बीजा मार्ग पर स्थित 'बलदाऊ मोटर वेल्डिंग' की दुकान के टीन शेड (छत) पर अचानक एक सांड चढ़ गया। लोहे और टीन की नाजुक छत पर सांड को खड़ा देख वहां से गुजरने वाले राहगीर और स्थानीय लोग दंग रह गए, ​अक्सर लोग इस तरह के नजारे सोशल मीडिया की रील्स में देखा करते थे,लेकिन आज यह वाकया देवरबीजा में हकीकत में बदल गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सांड शेड पर कैसे पहुंचा, यह हर किसी के लिए कौतूहल का विषय बना रहा।

Bemetara News: 1 घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारा

​घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदारों और ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाई। टीन शेड कमजोर होने के कारण सांड के गिरने या दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ था। स्थानीय लोगों ने आपसी सहयोग से करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांड को सुरक्षित नीचे उतार लिया, जिसके बाद प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

लोग बनाते रहे वीडियो

सांड के टीन शेड में चढ़ने को लेकर एक ओर जहां लोगों के मन में सवाल था कि आखिर कैसे उपर तक पहुंचा। वहीं दूसरी ओर इस घटनाक्रम को लोग अपने मोबाइल में कैद करने से नहीं चूके। आने-जाने वाले राहगीरों ने सांड का वीडियो बनाया और तुरंत इसे सोशल मी​डिया में अपलोड भी कर दिया। बता दें कि अक्सर इस तरके वीडियो वायरल हो जाते हैं।

बड़ी घटना टली

सांड के टीन शेड में चढ़ने की घटना से लोग हैरान रहे वहीं गनीमत रहा कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने आपसी सहयोग से बड़ी सावधानी के साथ सांड को नीचे उतारा। जिसके चलते किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

बड़ी खबरें

View All

बेमेतरा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग