27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल से घर के लिए निकला था शिक्षक, तीन दिन बाद 8 किमी दूर पेड़ पर लटकी मिली लाश

नगर पंचायत परपोड़ी निवासी शिक्षक आनंद साहू ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक बीते शुक्रवार से घर से नदारद था। जिसका शव गंडई के करीब ग्राम मगरकुड़ा के पास पहाड़ी में पेड़ पर लटका मिला।
2 min read
Google source verification
स्कूल से घर के लिए निकला था शिक्षक, तीन दिन बाद 8 किमी दूर पेड़ पर लटकी मिली लाश

स्कूल से घर के लिए निकला था शिक्षक, तीन दिन बाद 8 किमी दूर पेड़ पर लटकी मिली लाश

बेमेतरा . नगर पंचायत परपोड़ी निवासी शिक्षक आनंद साहू ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक बीते शुक्रवार से घर से नदारद था। जिसका शव गंडई के करीब ग्राम मगरकुड़ा के पास पहाड़ी में पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम कर परिजन को सौंप दिया गया है।

राजनांदगांव जिले में जाकर लगाई फांसी
मिली जानकारी अनुसार नगर पंचायत परपोड़ी निवासी शिक्षक आनंद साहू (44) ने अपने गांव से दूर राजनांदगाव जिले में जाकर पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि आनंद ने परपोड़ी से 8 किमी दूर गंडई क्षेत्र में साल्हेवारा रोड पर स्थित ग्राम मगरकुड़ा से लगभग 1.5 किमी पहले पहाड़ी पर स्थित पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस मामले में मोहगांव थाने में पुलिस ने मर्ग कायम किया है। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए छुईखदान भेजा गया। घटना स्थल पर एक काला व लाल रंग की होंडा डीलक्स गाड़ी बरामद की गई है, जिसका नंबर सीजी 25 ई 0631 है । जिसे मृतक का वाहन होना बताया जा रहा है।

परपोड़ी नगर पंचायत में बने थे पार्षद
मृतक ग्राम कोंगियाकला में शिक्षक के तौर पर पदस्थ था। पूर्व में पंच रहते समय वे परपोड़ी नगर पंचायत बनने पर पार्षद भी बने थे। मृतक की पहली पोस्टिंग धमधा पेंड्री में थी, फिर म्युचुअल कराकर 2011-12 में वे कोगियाकला में आ गए थे। मृतक आनंद साहू के परिवार में माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। मृतक का छोटा भाई आर्मी से रिटायर्ड है। 23 अगस्त को मृतक आंनद साहू कोंगियाकला स्कूल से घर जाने के लिए निकला था पर घर नहीं पहुंचे। देर शाम तक उनके परिवार वाले उनका इंतजार करते रहे फिर भी आनंद घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद तलाश शुरू की गई। जिसमें आनंद का लास्ट लोकेशन पैलीमेटा क्षेत्र के ग्राम ठाकुरटोला था। रविवार को दोपहर लगभग 2 बजे किसी ने मगरकुड़ा की पहाड़ी पर उनको फांसी पर लटकते देखा, तब मामले की जानकारी मोहगांव थाने में दी गई। सूचना पाकर परिजन भी पहुंचे थे। जिसके बाद कार्रवाई पूरी की गई।