31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेमेतरा में हादसा ! ट्रक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर को मारी जबरदस्त टक्कर, 2 महिला की मौत….10 गंभीर

Truck hits tractor in Bemetra: एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को जबरदस्त ठोकर मार दी। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बेमेतरा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 22 Sep 2023, 1:52 PM IST

Truck hits tractor loaded with laborers in Bemetara, 2 dead

ट्रक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर को मारी ठोकर

बेमेतरा। CG Road Accident: जिले के बीजागोड गांव में एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को जबरदस्त ठोकर मार दी। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे ट्रैक्टर में सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 10 लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना (Breaking News) पाकर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच-पड़ताल में जुट गई। यह पूरा मामला साजा थाना क्षेत्र का हैं।

यह भी पढ़े: महिला आरक्षण बिल पर CM बघेल का बड़ा बयान, कहा- 2024 के लोकसभा चुनाव में हो लागू....दीपक बैज ने भरी हामी

पुलिस के मुताबिक, ट्रैक्टर में सवार सभी महिलाएं खेती किसानी के काम में जा रहे थे उसी दौरान पीछे से ट्रक ने जबरदस्त ठोकर मार दी। जिससे ट्रैक्टर (Bemetara Road Accident) अनबैलेंस होकर पलट गई। हादसे में लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई और आस-पास ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

Truck hits tractor in Bemetra: ट्रैक्टर में सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 10 लोग घायल हुए हैं। लोगों ने अपने चार पहिया वाहनों से सभी घायलों को इलाज के लिए साजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहीं कुछ की हालत गंभीर थी जिनको इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया।

यह भी पढ़े: रायपुर के मल्टीलेवल पार्किंग में नाबालिग से गैंगरेप, बॉयफ्रेंड समेत 2 दोस्तों ने बुझाई हवस....गिरफ्तार