
बुरी नीयत से घर में घुसकर किया गंदा काम फिर हो गए फरार
बेमेतरा. जिला मुख्यालय में चोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। सिटी कोतवाली में सोमवार को चोरी के दो मामले दर्ज हुए। चोरों ने दो घरों का ताला तोड़कर जेवरात सहित लगभग 3 लाख से अधिक की चोरी की। चोर शहर के आउटर और सूने मकानों को निशाना बना रहे हैं। तीन दिनों में सिटी कोतवाली में चोरी के पांच मामले दर्ज हुए हंै। चोरों ने इस बार सुंदर नगर, रामदेव वार्ड व कोबिया में चोरी को अंजाम दिया है। शहर में हो रही चोरियों को लेकर पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। चोरियों पर नकेल कसने रात्रि गश्त को चुस्त करने की बात पुलिस कह रही है।
अनाज व्यापारी के सूने मकान का ताला तोड़ा
रामदेव वार्ड नं 11 के निवासी अनाज व्यापारी ईश्वर चांडक पिता गिरधारी चांडक के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने आलमारी में रखे जेवरात, बर्तन एवं नगदी 1 लाख 20 हजार सहित कुल लगभग 2 लाख रुपए की चोरी कर ली। पुलिस के अनुसार ईश्वर चांडक का परिवार 14 जून को अपने मकान में ताला लगाकर पारिवारिक काम से नागपुर गया था। 16 जून को रात लगभग 10 बजे वापस आया तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ है। कमरे के अंदर आलमारी में रखे कपड़े व सामान बिखरे पड़े हैं। जेवर व बर्तन कीमत लगभग 80 हजार रुपए और नगदी 1 लाख 20 हजार रुपए गायब हैं।
100 मीटर की दूरी पर डॉक्टर के घर की दूसरी चोरी
दूसरी चोरी रामदेव वार्ड नं.11 निवासी डॉ. विजय दुबे के मकान में हुई है। अज्ञात चोरों ने लगभग 1 लाख 5 हजार रुपए की चोरी कर ली। डॉ. दुबे अपनी पत्नी के साथ 14 जून को मकान में ताला लगाकर रायपुर गए थे। सोमवार को सुबह नौकरानी घर के पास आई तो देखा कि ताला टूटा हुआ है। अंदर का दरवाजा खुला है जिसके बाद उसने दूसरे मोहल्ले में रहने वाली डॉ. दुबे की बेटी को बताया। उन्होंने अपने पिता को जानकारी दी। डॉ. दुबे ने वापस आकर देखा तो अंदर के सामान बिखरा पड़ा है। आलमारी में रखी सोने की फुली, 4 जोड़ी चांदी की पायल, सोने की मूर्ति, 30 नग चांदी का सिक्का, नगदी 30 हजार सहित लगभग 1 लाख 5 हजार रुपए की चोरी हो गई। डॉ. दुबे के पुत्र संजय दुबे की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
रात्रि गश्त को दुरुस्त किया जाएगा
शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बाद रात्रि गश्त को दुरुस्त करने की बात कही जा रही है। चोरों ने सुंदर नगर वार्ड के सूने मकान, कोबिया में घर के सामने से मोटर साइकिल चोरी, पान ठेला में सेंधमारी और अब रामदेव वार्ड में दो चोरियों को अंजाम दिया है। इस संबंध में बेमेतरा थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि शहर में पूर्व की अपेक्षा गश्त बढ़ा दी गई है। आज हुई दोनों चोरी में आरोपी जल्द पुलिस के हत्थे चढ़ेंगे। पुलिस जांच में जुटी है।
Published on:
18 Jun 2019 07:15 am
बड़ी खबरें
View Allबेमेतरा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
