23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साइकिल चोरी के शक में घर पर फेंका बम, परिवार के 4 लोग हमले में गंभीर घायल, इलाके में हड़कंप

Bomb Attack : क्षेत्र में साइकिल चोरी के शक में एक घर पर विस्फोटक फेंका गया है। हमले में 2 महिलाओं के साथ-साथ एक ही परिवार के 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैतूल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 12 Aug 2024, 9:03 AM IST

Bomb Attack

Bomb Attack : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां साइकिल चोरी के शक में युवक के एक घर पर विस्फोटक से हमला किया गया है। हमले में 2 महिलाओं के साथ-साथ एक ही परिवार के 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

दरअसल शाहपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की बीते दिनों साइकिल चोरी हो गई थी। उसे शक था कि इसी परिवार ने इस घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच काफी बहस हुई थी। पुलिस के समझाने के बाद परिवार के लोग युवक की साइकिल सड़क पर ही फेंककर चले गए थे। इसके बाद आरोपी आक्रोशित हो गया और उसने बदला लेने का प्लान बनाया।

यह भी पढ़ें- Flood News : 10 घंटों से जारी मुसलाधार बारिश ने यहां मचाई तबाही, कई फीट डूबे मकान, चारो तरफ पानी ही पानी

बदले की भावना में घर पर फेंका विस्फोटक

आरोपी ने परिवार के लोगों से बदला लेने के लिए प्लान बनाया और आज उनके घर पर पहुंचा। मौका पाते ही उसने घर में विस्फोटक फेंक दिया जिसके हमले से घर में मौजूद 2 महिलाएं और 2 पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए शाहपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डायनामाइट के इस्तेमाल का शक

मामले की जांच में जुटी पुलिस का मानना है कि घर पर हमले में जिस विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया है, वो संभवत डायमाइट है। दरअसल, आरोपी युवक मछुआरा है, जो अकसर डायनामाइट से मछली मारने का काम भी करता है। फिलहाल, पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।