
Cyber Fraud :मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के सारनी में साइबर ठगों की धमकियों से परेशान एक युवक ने खुद पर जानलेवा हमला कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। सुनील गावस्कर वार्ड निवासी 22 वर्षीय एक युवक ने साइबर ठगी करने वालों के दबाव से परेशान होकर शनिवार शाम अपने घर के बाथरूम में ब्लेड से गला काट लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से राजधानी भोपाल के एक अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। फिलहाल, युवक का इलाज शुरु कर दिया गया है।
इलाज में जुटे डॉक्टरों के अनुसार, अब भी युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि, शातिर ठगों ने युवक को वीडियो और वायस कॉल किया और उसे इंटरनेट मीडिया पर अश्लील वीडियो देखने का दोषी बताते हुए कार्रवाई के लिए धमकाया। बताया जा रहा है कि, ठगों द्वारा उससे मामले को रफादफा करने के एवज में 20 हजार रुपए मांगे जा रहे थे।
मामले को लेकर सारनी थाना प्रभारी जयपाल इवनाती का कहना है कि शुरुआती जांच के अनुसार, पीड़ित राजेश उर्फ राजा को वीडियो कॉल और वायस कॉल के माध्यम से ब्लैकमेल किया जा रहा था। जिस नंबर से काल किए गए, उसपर डीएसपी लिखा था। ठगों ने युवक को धमकी भरे अंदाज में कहा था कि, मामले से बचना हो तो 20 हजार रुपये की व्यवस्था करके रखो वरना पुलिस तुम्हें गिरफ्तार करने पहुंच रही है।
धमकी से युवक घबरा गया। उसनें अपने दोस्तों से भी पैसों की डिमांड की। लेकिन रकम इतनी जल्दी जुटा पाना हुआ तो परेशान होकर वे शनिवार शाम को बाथरूम में गया और ब्लेड से गला काट लिया।
मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब काफी देर तक बाथरूम से न निकलने पर घर वालों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर घर वालों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर जाकर देखा तो वह खून से लथपथ पड़ा हुआ था। पीड़ित के मोबाइल की जांच में आरोपियों द्वारा द्वारा वीडियो काल, चैट और धमकी भरे संदेश भेजने के प्रमाण मिले। चैट से पता चला कि ब्लैकमेलर बार-बार संपर्क कर रहा था।
Updated on:
3 Mar 2025, 12:03 PM IST
Published on:
3 Mar 2025, 12:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.