25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वच्छता रैंकिंग से पहले आज भोपाल-इंदौर के बीच बड़ा मुकाबला, किस शहर पर सजेगा नंबर-1 का ताज?

Cleanliness Ranking : जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एशिया स्पेसिफिक ट्रिपल आर कॉन्फ्रेंस में भोपाल, इंदौर सहित जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, उज्जैन जैसे शहरों के निगम कमिश्नर एवं महापौर को अपना स्वच्छता मॉडल प्रस्तुत करने के लिए बुलाया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 3 Mar 2025, 10:40 AM IST

Cleanliness Ranking

Cleanliness Ranking : स्वच्छ भारत प्रतियोगिता की रैंकिंग आने से पहले सोमवार को जयपुर में भोपाल और इंदौर शहर के बीच तैयारी को लेकर प्रारंभिक मुकाबला होने जा रहा है। जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एशिया स्पेसिफिक ट्रिपल आर कॉन्फ्रेंस में भोपाल, इंदौर सहित जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, उज्जैन जैसे शहरों के निगम कमिश्नर एवं महापौर को अपना स्वच्छता मॉडल प्रस्तुत करने के लिए बुलाया है। निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण और महापौर मालती राय राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कॉन्फ्रेंस में शामिल होने गए हैं।

ज्ञात हो कि केंद्र सरकार ने सबसे स्वच्छ 12 शहरों को स्वच्छ भारत प्रतियोगिता सुपर लीग में शामिल किया है। शहरों को इस बार 12500 अंकों के प्रारूप पर अपनी तैयारी दिखाना है। सबसे ज्यादा फोकस आरआरआर फार्मूले पर किया जा रहा है। शहरों में कचरे को रिड्यूस करना, कचरे को रिसाइकिल करना एवं दोबारा कचरे को इस्तेमाल करने योग्य बनाने के मॉडल तैयार करने हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में 12,500 अंकों का प्रारूप निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें- MP Weather : एमपी में इस बार मार्च में ही दिखेगा लू का असर, गेहूं उत्पादन में आएगी भारी गिरावट

RRR फार्मूले पर प्रजेंटेशन

इस संबंध में निगमायुक्त हरेंद्र नारायण का कहना है कि, जयपुर में आरआरआर फार्मूले पर भोपाल सहित प्रदेश के बड़े शहरों को प्रजेंटेशन देना है। तीन दिवसीय आयोजन में शहर एक दूसरे के कामों को साझा करेंगे।