
गर्लफ्रैंड को अस्पताल ले जाते ही सलाखों के पीछे पहुंचा प्रेमी
बैतूल. सोशल मीडिया पर दोस्ती कर बलात्कार करने के मामले में एक किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल किशोर ने पहले फेसबुक पर महाराष्ट्र की एक किशोरी से दोस्ती की, फिर उसे बहाने से बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, जब किशोरी की तबियत खराब हुई तो प्रेमी उसे लेकर अस्पताल पहुंचा तो मामले का खुलासा हुआ।
फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
फेसबुक पर दोस्ती कर एक नाबालिग किशोरी को महाराष्ट्र से बुलाकर एक किशोर द्वारा उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बलात्कार के बाद किशोरी की हालत बिगड़ गई। किशोर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। अस्पताल पुलिस की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने परिजनों को बताया। परिजन बैतूल आ गए। पीडि़ता को हालत बिगडऩे पर नागपुर ले गए हैं।
यह है मामला
पुलिस ने किशोर पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली टीआइ रत्नाकर हिंगवे ने बताया मुलताई थाने के एक 17 वर्षीय किशोर की महाराष्ट्र निवासी एक किशोरी से फेसबुक पर दोस्ती हुई। जिससे दोनों में बातचीत होते रही। किशोर ने नाबालिग किशोरी को परमंडल बुला लिया। हिंगवे ने बताया कि घुमाने के बहाने वह नाबालिग को बैतूल लेकर आया। यहां अपने दोस्त के खंजनपुर स्थित आवास पर नाबालिग किशोर ने महाराष्ट्र से आई किशोरी के साथ बलात्कार किया। किशोरी की हालत अचानक बिगड़ गई। दो दिन पहले किशोर, किशोरी को इलाज के लिए लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। अस्पताल चौकी प्रभारी को मामला संदिग्ध लगा तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पीडि़ता को रक्तस्त्राव अधिक होने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई है।
पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
पुलिस ने पीडि़ता के बयान लिए। सूचना पर नाबालिग के परिजन भी बैतूल पहुंचे। पीडि़ता की हालत अधिक बिगडऩे से परिजन उसे इलाज के लिए नागपुर लेकर गए हैं। पीडि़ता के बयान के बाद किशोर पर बलात्कार और पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उसे किशोर न्यायालय भेजा जाएगा।
Published on:
12 Nov 2021 04:38 pm
बड़ी खबरें
View Allबेतुल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
