
शराब के नशे में धुत होकर स्कूल आता है हेडमास्टर, वायरल हो रहा वीडियो
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक शराबी हेडमास्टर का वीडियो खासा वायरल हो रहा है। बता दें कि, वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले भैंसदेही के केरपानी गांव का है। गांव में स्थिति एक स्कूल के हेडमास्टर की नसे की लत से न सिर्फ स्कूली छात्र बल्कि उनके अभिभावक भी परेशान हैं। हेड मास्टर की इस शराब की लत से परेशान आकर ग्रामीणों ने ही उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। हालांकि, अब मामले के तूल पकड़ने के बाद शिक्षा विभाग के अफसर हेड मास्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कहे रहे हैं।
जिले के अंतर्गत आने वाले केरपानी गांव के सरकारी स्कूल में पदस्थ हेड मास्टर रमेश उइके का शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। ये के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि, संबंधित वीडियो के साथ शिक्षा विभाग से हेडमास्टर की शिकायत की है। सामने आए वीडियो में सामने आया कि, बस स्टैंड पर नशे में इतने अधिक धुत्त पड़ा था कि, उन्हें स्कूल जाने का रास्ता भी समझ नहीं आ रहा था।
कई बार शिकायत, अब तक कारर्वाई नहीं हुई
आपको बता दें कि, हेडमास्टर रमेश उइके गांव के मिडिल स्कूल में हेडमास्टर है और चार साल से यहां पदस्थ है। रमेश शराब पीने इतना ज्यादा आदि है कि, उसके स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों और उनके पालक भी परेशान हैं। यही नहीं, रामेश की हरकतों से स्कूल स्टाफ भी खासा परेशान रहता है। संबंधित स्टाफ भी कई बार अधिकारियों से इस संबंध में मौखिक शिकायत कर चुका है। हालांकि, अफसरों की ओर से अबतक कोई कारर्वाई नहीं की गई है।
बच्चों का भविष्य क्या होगा ?
हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद भी संबंधित हेडमास्टर के खिलाफ विभागीय कारर्वाई नहीं की गई है। स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों का कहना है कि, हेडमास्टर रमेश उइके हमेशा ही शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूल आते हैं। अब सवाल यह उठता है कि बच्चों को संस्कार देने वाले टीचर अगर इस हालत में स्कूल पहुंचेंगे तो बच्चों के भविष्य का क्या होगा ?
क्या कहते हैं जिम्मेदार ?
भैसदेही बीआरसी बीआर नरवरे बीआरसी के अनुसार, छात्रों के परिजन के साथ साथ स्कूल स्टाफ के जरिए संबंधित शिक्षक के संबंध में शिकायत मिली है। जांच शुरु कर दी गई है, जल्द ही संबंधित शिक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्रभारी प्राचार्य मनोज पांसे के अनुसार, संबंधित शिक्षक रोजाना शराब के नशे में स्कूल आता है, उन्हें कई बार समझाया भी, लेकिन वो अपनी आदत से मजबूर हैं। इसकी शिकायत मौखिक रूप से कई बार वरिष्ठ अफसरों से की जा चुकी है। इससे पहले 14 जनवरी को भी लिखित शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की है।
Published on:
17 Jan 2023, 4:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.