30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क के सताए ऊर्जा मंत्री : सुबह कीचड़ में सने युवक के पैर धुलवाए, शाम को खुद की कार में धक्के लगाए

चप्पले पहनकर भी शहर की सड़कों से परेशान हैं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 17 Jan 2023, 2:25 PM IST

News

सड़क के सताए ऊर्जा मंत्री : सुबह कीचड़ में सने युवक के पैर धुलवाए, शाम को खुद की कार में धक्के लगाए

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर की खराब सड़कों से परेशान आकर नंगे पैर घूम चुके सूबे के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर कैंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथों चप्पलें तो पहन चुके हैं, लेकिन शहर की सड़कों से अब भी परेशान हैं। इन्हीं सड़कों का जायजा लेने सोमवार को प्रद्युम्न सिंह तोमर एक बार फिर शहर की सड़कों पर निकले थे। इस दौरान जब वो मेंटल हॉस्पिटल चौराहे से विनय नगर सेक्टर-2 की सड़क का निरीक्षण कर रहे थे, तभी एक शख्स उनके पास अपनी समस्या लेकर आया, लेकिन सड़क पर फैली गंदगी से उसके पैर कीचड़ में सन गए। इसपर मंत्री तोमर ने युवक की समस्या सुनने से पहले ही पानी मंगवाकर उसके पैर धुलवाए इसके बाद उसकी समस्या सुनी।

यही नहीं, निरीक्षण करते हुए जब देर शाम वो शहर के विनय नगर सेक्टर 2 की तरफ पहुंचे तो यहां ऊर्जा मंत्री की कार ही सड़क की कीचड़ में फंस गई। सड़क की हालत बेहद खराब थी और उसमें गड्ढे और कीचड़ होने से कार के पहिए आगे नहीं बढ़े। पहले तो उनके समर्थकों ने कार को धकेलकर निकालने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ही कार से उतरे और अपनी कार को धक्का लगाने लगे। कड़ी मशक्कत के बाद कीचड़ में फंसी कार को निकाला जा सका।

यह भी पढ़ें- 'तो शिवराज को भी कांग्रेस में ला सकते हैं दिग्विजय सिंह'

सीवर लाइन बिछाई तो नाले में भरी मिट्टी, अब सड़क पर भर रहा पानी

वहीं, निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को स्थानीय लोगों ने बताया कि, पिछले दिनों यहां सीवर की लाइन डाली गई है। इसके लिए खुदाई करने के बाद मिट्टी नाले में भर गई। इसके बाद से ही नाले का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इसपर मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल नाले से मिट्टी साफ कराकर सड़क का निर्माण कराने के निर्देश दिए। साथ ही, डिवाइडर पर मिट्टी का भराव करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- 'सम्मेद शिखर तीर्थ बचाओ' आंदोलन तेज, जैन मुनि ने लगाए केंद्र सरकार मुर्दाबाद के नारे, विरोध में बाजार बंद

अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 2 लोगों की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो