30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘तो शिवराज को भी कांग्रेस में ला सकते हैं दिग्विजय सिंह’

रतलाम पहुंचे विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने दिग्विजय सिंह और शिवराज सिंह चौहान की मुलाकात पर बड़ा बयान दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 16 Jan 2023, 9:31 PM IST

News

'तो शिवराज को भी कांग्रेस में ला सकते हैं दिग्विजय सिंह'

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मुलाकात सूबे के राजनीतिक गलियारों में खासा चर्चा का विषय बन गई है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के रतलाम पहुंचे पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने स्टेट हेंगर पर मीडिया से चर्चा के दौरान दोनों दिग्गज नेताओं की मुलाकात के सवाल पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि, हमारे नेता दिग्विजय सिंह में इतनी ताकत है कि, जरूरत पड़ने पर शिवराज सिंह चौहान को भी वो कांग्रेस पार्टी में ला सकते हैं।


दरअसल पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने रतलाम पहुंचे थे। यहां स्थानीय सर्किट हाउस में उन्होंने एक बार फिर मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने दावा करते हुए कहा कि, प्रदेश में इस बार फिर कांग्रेस की ही सरकार बन रही है। जनता कांग्रेस की तरफ देख रही हैं। यही नहीं उन्होंने प्रदेश में 160 विधानसभा सीटें जीतने का दावा भी किया। उन्होंने आगे कहा कि, प्रदेश में सत्ता हासिल करने के लिए हमारे दो ही शेर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ही काफी हैं।

यह भी पढ़ें- 'सम्मेद शिखर तीर्थ बचाओ' आंदोलन तेज, जैन मुनि ने लगाए केंद्र सरकार मुर्दाबाद के नारे, विरोध में बाजार बंद


सरकार पर खरीदफरोख्त का आरोप

इस दौरान विधायक सज्जन वर्मा ने शिवराज सरकार पर खरीद फरोख्त का भी आरोप लगाया। उन्होंने आगे कहा कि, जनता इस सरकार से त्रस्त आ चुकी है। देश- प्रदेश में महंगाई चरम पर है। किसान परेशान है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सिर्फ झूठ बोलते है। कांग्रेस की तो पूरी तैयारी है। कमलनाथ के शिवराज सिंह चौहान के नक्शे कदम पर चलने वाले बयान पर सज्जन वर्मा ने कहा कि, कांग्रेस झूठे व्यक्ति के नक्शे कदम पर नहीं चलती।

यह भी पढ़ें- देश की महिलाओं - बेटीयों को आत्मनिर्भर बनाएगा 'मिशन एक्शन ऑन द स्पॉट', हेमा मालिनी बनी आइकॉन