30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश की महिलाओं – बेटीयों को आत्मनिर्भर बनाएगा ‘मिशन एक्शन ऑन द स्पॉट’, हेमा मालिनी बनी आइकॉन

मिशन एक्शन ऑन द स्पॉट की आइकॉन बनी हेमा मालिनी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 16 Jan 2023, 3:32 PM IST

News

देश की महिलाओं - बेटीयों को आत्मनिर्भर बनाएगा 'मिशन एक्शन ऑन द स्पॉट', हेमा मालिनी बनी आइकॉन

देश की महिलाओं और बेटीयों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरु किये जा रहे प्रोग्राम 'मिशन एक्शन ऑन द स्पॉट' की शुरुआत मध्य प्रदेश के रतलाम से शुरु हो रही है। खास बात ये है कि, इन प्रोग्राम की आइकॉन अभिनेत्री और मथुरा सांसद हेमा मालिनी को बनाया गया है।

मध्य प्रदेश के रतलाम में रहने वाले 'मिशन एक्शन ऑन द स्पॉट' प्रोग्राम के फाउंडर मास्टर बलवंत सिंह देवड़ा ने बताया कि, मिशन कई वर्षों से मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में चलाया जा रहा है, लेकिन अब से इस मिशन को राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जाएगा। हर राज्य के जिलों में मिशन एक्शन ऑन द स्पॉट के समन्वयक बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- सनसनी : सराफा दुकान में लूट करने घुसे बदमाश, व्यापारी को मारी 3 गोलियां


हेमा मालिनी ने जताई चिंता

इस मिशन को राष्ट्रीय स्तर देने के लिए आईकॉन के लिए ड्रीम गर्ल के नाम से दुनियाभर में कास पहचान रखने वाली प्रसिद्ध अभिनेत्री और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने अपनी सहमति देते हुए मिशन की सराहना की है। साथ ही, हेमा मालिनी ने आज के समय में बेटीयों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता भी व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें- अजब गजब : यहां हर घर में आ रहा एक जैसा बिजली बिल, कई मकानों के मीटर भी बंद हैं, फिर भी जल रहे यूनिट


प्रोग्राम प्रबंधन ने जताया हेमा मालिनी का आभार

वहीं, दूसरी तरफ 'मिशन एक्शन ऑन द स्पॉट' का आइकॉन बनने पर कराते एसोसिएशन रतलाम के चेयरमैन राकेश सकलेचा और जिला अध्यक्ष अनिल पाटीदार ने हेमा मालिनी को धन्यवाद व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें- घर में आग लगने से जिंदा जला बुजुर्ग, सूचना देने पर भी बिजली कंपनी ने बंद नहीं सप्लाई, फायर बिग्रेड भी नहीं पहुंची

अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 2 लोगों की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो