30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सनसनी : सराफा दुकान में लूट करने घुसे बदमाश, व्यापारी को मारी 3 गोलियां

शहर के छोटी बाजार इलाके में लूट की कोशिश, लूट करने आए आरोपी को भीड़ ने पकड़ा। व्यापारी का उपचार चल रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 16 Jan 2023, 2:02 PM IST

News

सनसनी : सराफा दुकान में लूट करने घुसे बदमाश, व्यापारी को मारी 3 गोलियां

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा शहर के अंतर्गत आने वाले छोटी बाजार में सोमवार की सुबह उस समय सनसनी फ़ैल गई, जब अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने लूट के प्रयास के चलते व्यापारी को गोली मार दी। आरोपी ने व्यापारी को तीन गोली मारने के बाद भागने का प्रयास किया, लेकिन घायल व्यापारी ने हिम्मत दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्गा श्री ज्वेलर्स के संचालक सोहन ताम्रकार 45 सुबह दुकान खोल रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दुकान में आकर रुका, जिसने चेहरे पर गमछा लपेटा हुआ था। सोने चांदी के जेवर दिखाने की बात करते हुए मौके पर लूट के प्रयास में बैग से बंदूक निकाली और व्यापारी पर एक के बाद एक तीन फायर कर दिए। व्यापारी को घुटने, कमर और पेट में गोली लगी है। गोली चलने की आवाज पर समीप के व्यापारियों समेत भीड़ ने संघर्ष कर आरोपी युवक की पकड़ लिया। इसी दौरान पुलिस को घटना के संबंध में सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- अजब गजब : यहां हर घर में आ रहा एक जैसा बिजली बिल, कई मकानों के मीटर भी बंद हैं, फिर भी जल रहे यूनिट


लूट के आरोपी को भीड़ ने पकड़ा

गिरफ्तार किया गया आरोपी 32 वर्षीय संदीप यादव जिले के ही चारगांव का रहने वाला है। ये बात भी सामने आ रही है कि, आरोपी युवक सेना में कश्मीर में पदस्थ है, ये पुलिस आरोपी के पास मिले सेना के परिचय पत्र के आधार पर बोल रही है। घटना में घायल व्यापारी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे हालही में निजी अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर आरोपी को पकड़ लिया गया और भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में पहुंची पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में लिया। फिलहाल, व्यापारी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला कायम किया है। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- रोजगार सहायक की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी, मृतक की पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप

अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 2 लोगों की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो